जिलें में शांतिपूर्ण माहौल में डाले गये वोट

Published at :12 Oct 2015 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
जिलें में शांतिपूर्ण माहौल में डाले गये वोट

बांका : जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ.पांचों विधानसभा क्षेत्र के कुल 53 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया. जिले के दो विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण वहां पर मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर शाम चार बजे […]

विज्ञापन

बांका : जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में मतदान हुआ.पांचों विधानसभा क्षेत्र के कुल 53 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया.

जिले के दो विधानसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण वहां पर मतदान सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर शाम चार बजे संपन्न हुआ.

इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. वहीं तीन विधानसभा क्षेत्र बांका, अमरपुर एवं धोरैया में मतदान प्रात: सात बजे से शाम पांच बजे तक हुआ.

बांका विधानसभा को छोड़ कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुछ एक मतदान केंद्र पर 5 से 10 मिनट विलंब से मतदान शुरू होने की सूचना है.

बांका विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा इस बार भी भी पैट का नया प्रयोग किया गया था. इसके माध्यम से मतदाता वोट डालने के साथ ही प्रत्याशी का चुनाव चिह्न भी भी पैट मशीन में देख लेते थे और वह आश्वस्त हो जाते थे कि जिन्हें मतदान किये है

मत उन्हीं को गया है या नहीं. पैट मशीन में समस्या आने के कारण बांका विधानसभा क्षेत्र के लगभग दो दर्जन मतदान केंद्रों पर विलंब से मतदान शुरू हुआ.

मतदान केंद्र संख्या 131 पर मतदाता देर से मतदान शुरू होने के कारण उग्र हो गये और मात्र आठ मतदाताओं ने ही मतदान किया. इसके बाद ग्रामीणों में वोट का बहिष्कार कर दिया.

शहर के मतदान केंद्र संख्या 34 अभ्यास मध्य विद्यालय में दो घंटे 40 मिनट विलंब से मतदान शुरू हुआ. इस बूथ पर बांका विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक रंजीत कुमार एवं इवीएम प्रभारी डाॅ संजय कुमार के पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद मतदान शुरू हुआ. कुछ मतदाताओं का कहना था कि जो मतदाता शुरू में वोट किये,

उनमें लगभग 34 वोट बरबाद हो गये. बांका विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 98 पर मतदाताओं ने वोट का बहिष्कार किया. उनकी मांग थी बिजली, पानी एवं सड़क नहीं तो वोट नहीं. हालांकि जिले से अधिकारियों का एक दल यहां पहुंचा और उनसे मतदान करने अपील की, लेकिन ग्रामीण मांगों पर अड़े रहे और वोट का बहिष्कार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन