झारखंड के कृषि मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :11 Oct 2015 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के कृषि मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज

झारखंड के कृषि मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज अमरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड के कृषि मंत्री भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आये थे. इसी दौरान झारखंड कृषि मंत्री रणधीर सिंह का काफिला अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गया. इस दौरान मंत्री की गाड़ी में लाल बत्ती लगी हुई […]

विज्ञापन

झारखंड के कृषि मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज

अमरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड के कृषि मंत्री भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए आये थे. इसी दौरान झारखंड कृषि मंत्री रणधीर सिंह का काफिला अमरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गया.

इस दौरान मंत्री की गाड़ी में लाल बत्ती लगी हुई थी. इस दौरान अंचलाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने लाल बत्ती को देख त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री की गाड़ी के काफिले को जांच करते हुए लाल बत्ती को व नेम प्लेट को ढकवाया. साथ ही अंचलाधिकारी ने भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिये आये झारखंड के मंत्री पर चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन का मामला थाना में दर्ज कराया गया.

विधानसभा चुनाव में खलल पैदा करने वाले रहें सावधान अमरपुर. अमरपुर विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है

. थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि अमरपुर के सारे बूथों पर अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गयी है. साथ ही विधानसभा क्षेत्र में 55 पेट्रोलिंग पार्टी को लगाया गया है. इसके अलावे नौ कंपनी सुरक्षा बल क्षेत्र में गश्ती करने के लिए लगाया गया. इसके अलावे बिहार पुलिस को भी लगाया गया है.

चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में हर हाल में यहां पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया गया है. चुनाव के दौरान किसी भी तरह के अफवाह या असामाजिक तत्वों के द्वारा किसी भी प्रकार का खलल पैदा करने की बात सामने आने पर प्रशासन उसे सख्ती से पेश आयेगा. इसलिए हर लोग शांति पूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है.

साथ ही कहा है कि किसी भी मतदाताओं को किसी भी तरह का परेशानी हो तो अविलंब थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9431822634 व बीडीओ के मोबाइल नंबर 9431818289 पर संपर्क कर सूचना दें.दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बेलहर. थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर 14 सितंबर को शांति समिति बैठक का आयोजन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने किया है.

उन्होंने बताया कि बैठक के माध्यम से क्षेत्र में होने वाले दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत कर होने वाली समस्या के समाधान का रास्ता तय किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि बैठक में क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समिति अपने – अपने साथ पूजा लाइसेंस के लिए एक आवेदन के साथ पांच सदस्यों का तीन-तीन फोटो भी लाकर जमा कर दें ताकि समय पर पूजा समिति का लाइसेंस निर्गत किया जा सकेगा. इस मौके पर उन्होंने पूजा समिति, बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि आदि गणमान्य को उपस्थित होने का आह्वान किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन