दुल्हन की तरह सजाया गया बेलहर का मॉडल मतदान केंद्र

Published at :11 Oct 2015 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
दुल्हन की तरह सजाया गया बेलहर का मॉडल  मतदान केंद्र

बेलहर : प्रखंड अंतर्गत बिहार विधान सभा चुनाव 2015 के लिए बेलहर विधान सभा क्षेत्र में सात मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है. इसमें बेलहर प्रखंड में उच्च विद्यालय बेलहर व प्रोन्नत मध्य विद्यालय बकरार को मॉडल बूथ बनाया गया है. जहां वे भी कैमरा के माध्यम से सीधे चुनाव आयोग की नजर में रहेगी. […]

विज्ञापन

बेलहर : प्रखंड अंतर्गत बिहार विधान सभा चुनाव 2015 के लिए बेलहर विधान सभा क्षेत्र में सात मॉडल मतदान केंद्र बनाया गया है. इसमें बेलहर प्रखंड में उच्च विद्यालय बेलहर व प्रोन्नत मध्य विद्यालय बकरार को मॉडल बूथ बनाया गया है.

जहां वे भी कैमरा के माध्यम से सीधे चुनाव आयोग की नजर में रहेगी. इन दोनों मॉडल बूथ को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है. लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव की तरह मॉडल बूथ पर मतदाताओं को हर सुविधा मुहैया कराने का इंतजाम प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा किया गया है.

इस संबंध में प्रखंड निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि दोनो मॉडल बूथ पर सभी मूलभूत सुविधा के साथ नि:शक्त के लिए ट्राय साइकिल, ह्वील चेयर, महिला मतदाता के साथ आये छोटे बच्चे के लिए चॉकलेट, मतदाता को धूप से बचाव के लिए केंद्र पर पंडाल लगाया गया है.

| बेलहर प्रखंड अति नक्सल प्रभावित होने के कारण बेलहर के मतदाताओं को एक घंटे अतिरिक्त समय मतदान के लिए दिया गया है. जिसके तहत सुबह 7 बजे से संध्या 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है.

| बेलहर प्रखंड अंतर्गत 1 लाख 9 हजार 485 मतदाता है. जिसमें महिला मतदाता की संख्या 50 हजार 836 एवं पुरुष मतदाता की संख्या 58 हजार 649 है. | बेलहर थाना क्षेत्र के कुल 113 मतदान केंद्र की सुरक्षा के लिए 13 अर्ध सैनिक कंपनियां लगाया गया है. जिसमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी एवं एसटीएफ जवान शामिल हैं.

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बेलहर. थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर 14 सितंबर को शांति समिति बैठक का आयोजन पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने किया है. उन्होंने बताया कि बैठक के माध्यम से क्षेत्र में होने वाले दुर्गा पूजा को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों के साथ बातचीत कर होने वाली समस्या के समाधान का रास्ता तय किया जायेगा.

उन्होंने बताया कि बैठक में क्षेत्र के सभी दुर्गा पूजा समिति अपने – अपने साथ पूजा लाइसेंस के लिए एक आवेदन के साथ पांच सदस्यों का तीन-तीन फोटो भी लाकर जमा कर दें ताकि समय पर पूजा समिति का लाइसेंस निर्गत किया जा सकेगा. इस मौके पर उन्होंने पूजा समिति, बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि आदि गणमान्य को उपस्थित होने का आह्वान किया है. चौकीदारों को नहीं मिली अग्रिम राशि बेलहर.

थाना क्षेत्र के चौकीदारों व दफादारों को बिहार विधान सभा चुनाव में ड्यूटी की अग्रिम राशि नहीं मिलने पर काफी नाराजगी है. चौकीदार दिलीप सिंह, अरविंद साह, राम विलास पासवान, जुगल तुरी, दिनेश पासवान, फुलचन पासवान, सफीक अंसारी, गोपाल हेम्ब्रम, चौधरी पासवान, भोला राम, बाल किशोर तुरी, दुली पासवान, कपिलदेव तूरी, विपिन पासवान, वासुदेव तांती आदि का कहना है कि हर चुनाव में ड्यूटी पड़ने पर अग्रिम राशि दिया जाता था,

लेकिन इस बार नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जब प्रभारी पदाधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने चौकीदारों के लिए राशि नहीं आने की बात कही है.

चौकीदारों ने जिलाधिकारी एवं एसपी से चुनाव ड्यूटी की राशि का भुगतान कराने की मांग करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा हमलोगों से काम लिया जाता है, लेकिन जब सभी कर्मी को पैसा दिया जा रहा है तो हमें क्यों नहीं दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन