फुटबॉल टूर्नामेंट में कुसुमडीह टीम को मिला प्रथम पुरस्कार

फुटबॉल टूर्नामेंट में कुसुमडीह टीम को मिला प्रथम पुरस्कार जयपुर : ओपी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लेटवा गांव में शनिवार को छाता मेला के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया था. रविवार को फाइनल के दौरान कुरूमटांड़ के टीम में से रमेश हांसदा का एक पैर टूट गया. जिसे परिजनों […]
फुटबॉल टूर्नामेंट में कुसुमडीह टीम को मिला प्रथम पुरस्कार
जयपुर : ओपी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लेटवा गांव में शनिवार को छाता मेला के शुभ अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया था. रविवार को फाइनल के दौरान कुरूमटांड़ के टीम में से रमेश हांसदा का एक पैर टूट गया.
जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए देवघर ले जाया गया. फुटबॉल टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया था. इसमें चार टीमों को पुरस्कृत किया गया. प्रथम पुरस्कार कुसुमडीह टीम को 8000 रुपये,
दूसरा झीलसी टीमों को 6000 रुपये, तीसरा कुरु मटांड़ टीम को 4000 रुपये एवं चौथे टीम में पंचरूखी को 3000 रुपये से पुरस्कृत किया गया. इस टूर्नामेंट में अध्यक्ष भोट हेम्ब्रम, सचिव जय गुरू हेम्ब्रम, कप्तान रमेश हांसदा सहित अन्य सहयोगी थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










