अपने-अपने बूथों पर रवाना हुए कर्मी

बांका : विधान सभा चुनाव को लेकर रविवार को मतदान कर्मी विभिन्न स्थानों के लिए अपने समान को लेकर रवाना हुए. इसे लेकर कर्मियों की भीड़ समाहरणालय सहित पुलिस लाइन,एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में देर शाम तक लगी रही. इस दौरान समाहरणालय के समीप यूको आरसेटी भवन के पास इवीएम मशीन को लेने के […]
बांका : विधान सभा चुनाव को लेकर रविवार को मतदान कर्मी विभिन्न स्थानों के लिए अपने समान को लेकर रवाना हुए. इसे लेकर कर्मियों की भीड़ समाहरणालय सहित पुलिस लाइन,एसएस बालिका उच्च विद्यालय परिसर में देर शाम तक लगी रही.
इस दौरान समाहरणालय के समीप यूको आरसेटी भवन के पास इवीएम मशीन को लेने के लिए कर्मी की कतार देखी गयी. कर्मी अपने इवीएम मशीन को लेकर वाहन पकड़ने के निकल रहे थे.
वहीं पुलिस कर्मी व मतदान कर्मी अपने-अपने केंद्र पर जाने के लिए वाहन के पास पहुंच रहे थे. इसे लेकर पुलिस लाइन व आरएम के मैदान में देर शाम तक कर्मी की भीड़ देखी गयी.
जहां से लोग अपने गंतव्य स्थानों के लिए रवाना हुए. वहीं पुलिस कर्मी विभिन्न वाहनों में सवार होकर मतदान केंद्र पर निकल रहे थे. कई पुलिस कर्मी वाहन की छत पर बैठ कर अपनी यात्रा को तय करते नजर आये. मतदान केंद्र के लिए निकले पुलिस वाहनों से शहर में रूक-रूक कर जाम लगता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










