वाहन की कमी से परेशानी

Published at :09 Oct 2015 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की कमी से परेशानी

वाहन की कमी से परेशानी फोटो 9 बांका 13 आरएमके मैदान में खड़ी वाहन. प्रतिनिधि, बांका12 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए बांका जिले के पांच विधान सभा क्षेत्र के 1321 मतदान केंद्र पर भेजने के लिए छोटी वाहनों की भारी कमी हो रही है. इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश प्रसाद ने बताया […]

विज्ञापन

वाहन की कमी से परेशानी फोटो 9 बांका 13 आरएमके मैदान में खड़ी वाहन. प्रतिनिधि, बांका12 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए बांका जिले के पांच विधान सभा क्षेत्र के 1321 मतदान केंद्र पर भेजने के लिए छोटी वाहनों की भारी कमी हो रही है. इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश प्रसाद ने बताया कि जिले में जितने भी छोटे वाहन थे वो सभी जमा हो चुके हैं. फिर भी छोटे वाहन की कमी हो रही है. इसको लेकर जिलाधिकारी ने पूर्णिया, कटिहार एवं देवघर जिलों से वाहन की उपलब्धता की बात कही है. अब तक बेलहर विधान सभा के 293 बूथों के लिए 107 गश्ती दल के वाहन भेजे जा चुके हैं. कटोरिया विधान सभा के 220 मतदान केंद्रों के लिए 75 गश्ती दल के वाहन भेजे जा चुके हैं. अमरपुर विधान सभा के 281 मतदान केंद्रों के लिए 93 गश्ती दल के लिए आधे से अधिक वाहनों को भेजा जा चुका है. शेष धोरैया के 289 मतदान केंद्रों के लिए 91 गश्ती दल वाहन व बांका विधान सभा के 238 मतदान केंद्रों के लिए 85 गश्ती दल वाहनों की कमी है. जिसे आज सुबह 9 बजे तक अन्यत्र जिलों से मंगा कर पूरा कर लिया जायेगा. जिले के सभी प्रखंडों से कर्मियों को लाने के लिए जिला परिवहन कोषांग से दो-दो बसें भेजी जा चुकी है जो आज सुबह आठ बजे तक कर्मी को लेकर बांका पहुंचेंगे. इसके बाद कर्मी समाहरणालय में अपना नियुक्ति पत्र लेंगे. साथ ही भागलपुर जिले से आ रहे मतदान कर्मी को लाने के लिए नौ बसें भेजी गयी है. कर्मियों को भेजा जायेगा अपना-अपना विधान सभा बांका जिले के सभी प्रखंडों से आये मतदान कर्मी व भागलपुर जिले से आये हुए कर्मी अपना नियुक्ति पत्र लेने के बाद गांधी चौंक स्थिति वीर कुंवर सिंह मैदान से कर्मियों को अपने-अपने संबंधित विधान सभा में पहुंचाने के लिए परिवहन कोषांग द्वारा 26 बसों को लगाया गया है. जिससे कर्मी अपने विधानसभा के बूथों पर पहुंच कर मतदान कार्य में शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन