बूथों पर तैनात सुरक्षा कर्मी व मतदान कर्मी नहीं रहेंगे भूखे

बांका : मतदान कर्मी व सुरक्षा बल इस बार भूखे मतदान केंद्र पर ड्यूटी नहीं करेंगे. बल्कि उन्हें ताजे व स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा कर दी गयी है. इसके लिए उन्हें मात्र 60 रुपये देने पडेंगे. जिलाधिकारी ने डीपीओ मध्याहन भोजन को आदेश जारी कर कहा है कि 12 अक्टूबर को […]
बांका : मतदान कर्मी व सुरक्षा बल इस बार भूखे मतदान केंद्र पर ड्यूटी नहीं करेंगे. बल्कि उन्हें ताजे व स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा कर दी गयी है.
इसके लिए उन्हें मात्र 60 रुपये देने पडेंगे. जिलाधिकारी ने डीपीओ मध्याहन भोजन को आदेश जारी कर कहा है कि 12 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल एवं मतदान कर्मी को विद्यालय के रसोइया उन्हें भोजन की व्यवस्था करेंगी.
इसके लिए रसोइये को मतदान केंद्र पर प्रतियुक्त कर्मी के द्वारा 60 रुपये प्रति प्लेट भुगतान किया जायेगा. वही जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आदर्श आचार संहिता के शत प्रतिशत अनुपालन के क्रम में मतदान केंद्र पर उपस्थित किसी भी पार्टी के अभ्यर्थी या उनके कार्यकर्ताओं को इस भोजन की सप्लाई नहीं की जायेगी. मतदान केंद्र पर भोजन की व्यवस्था होने से सबसे अधिक केंद्रीय पुलिस बलों में खुशी की लहर है.
जो मतदान केंद्र जंगली क्षेत्रों में है वहां पर उन्हें पानी के अलावे कुछ नहीं मिलता था. लेकिन इस बार उन्हें ताजे व गरमा गरम भोजन मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










