मतदान केंद्र में किया गया बदलाव

मतदान केंद्र में किया गया बदलाव बेलहर. विधान सभा चुनाव को लेकर प्रखंड के पांच गांव के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधा को देखते हुए अन्यत्र बूथ स्थापित किया है. इस संबंध में प्रखंड निर्वाचन निबंधन सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि नक्सल प्रभावित तेलिया कुमरी, पंचायत के […]
मतदान केंद्र में किया गया बदलाव बेलहर. विधान सभा चुनाव को लेकर प्रखंड के पांच गांव के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधा को देखते हुए अन्यत्र बूथ स्थापित किया है. इस संबंध में प्रखंड निर्वाचन निबंधन सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि नक्सल प्रभावित तेलिया कुमरी, पंचायत के बगधसवा गांव जहां 793 मतदाता है उसे प्रो मध्य विद्यालय चरैया तथा डोलबांध जहां 1244 मतदाता है उसे भी प्रो मध्य विद्यालय चरैया कर दिया गया है. इसके पूर्व दो गांव के मतदाता को 6 से 8 किलोमीटर पैदल प्रो. मध्य विद्यालय गेरुआ जाना पड़ता था. अब मात्र 2 से 3 किलोमीटर की दूरी पर ही मतदान के लिए जाना पड़ेगा. डोलबांध के मतदाता इसी कारण लोक सभा चुनाव 2014 में मात्र एक प्रतिशत ही मतदान किये थे इसको देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने तथा मतदाता को अन्य दृष्टि से सुविधा पहुंचाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है. वहीं चिंगुलिया गांव के स्वास्थ्य केंद्र बसमत्ता एवं बेला दायां एवं बायां भाग को पंचायत भवन बसमत्ता में मतदान केंद्र बनाया गया है. रसोइया बनायेगी मतदान कर्मियों का खानाबेलहर. बिहार विधान सभा चुनाव में मतदाता कर्मी को मतदान केंद्र पर सुरक्षा से लेकर खाना की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक बूथ पर संबंधित विद्यालय की रसोइया द्वारा 60 रुपये प्रति प्लेट खाना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि मतदान कर्मी को खाने का पैसा चुनाव आयोग द्वारा दिया जाता है, लेकिन सुदूर क्षेत्र में खाना नहीं मिल पाता है. इसके लिए रसोइया के माध्यम से हर मतदान केंद्र पर निर्धारित मूल्य 60 रुपया प्रति प्लेट खाना उपलब्ध रहेगा जो मतदान कर्मी सहजता से प्राप्त कर सकेगा. अर्ध सैनिक बल के 13 कंपनी संभालेगी बेलहर विधान सभा की कमान फोटो 9 बांका 6 : फ्लैग मार्च निकालते जवान बेलहर. थाना क्षेत्र के कुल 113 मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनाव आयोग ने अर्ध सैनिक बल के कुल 13 कंपनी को लगायेगी. जो थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ में सरकारी धर्मशाला व अन्नपूर्णा धर्मशाला, धौरी धर्मशाला, बकरार विद्यालय, गोरगवां विद्यालय, दर्शनियां विद्यालय, कुमरी विद्यालय करमाटांड कैंप, चतराहन विद्यालय, दस पैसिया धर्मशाला, उच्च विद्यालय बेलहर, सीएस कॉलेज बेलहर एवं प्रखंड स्थित कैंप में अर्ध सैनिक के सीआरपीएफ एवं बीएसएफ के कंपनी पहुंच कर अपने-अपने अधिकृत क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन व फ्लैग मार्च कर रही है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि विधान सभा चुनाव को लेकर अब तक 150 असामाजिक तत्व, मनचलों व वांछित लोगों पर 107 के तहत निषेधात्मक कार्रवाई कर दिया गया है तथा मौजूद सीआरपीएफ व बीएसएफ के जवानों द्वारा लगातार क्षेत्र में छापामारी, सीमावर्ती क्षेत्र में वाहन जांच, जंगलों में कांबिंग ऑपरेशन निरंतर चलाया जा रहा है. चारों ओर से क्षेत्र को सील करने की व्यवस्था की गयी है एवं नक्सली गतिविधि पर पैनी नजर रखा गया है. चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी आधुनिक उपकरणों को लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










