वोट बहष्किार का ग्रामीणों ने लिया नर्णिय

Published at :09 Oct 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
वोट बहष्किार का ग्रामीणों ने लिया नर्णिय

शंभुगंज : रखंड क्षेत्र में झखरा पंचायत अंतर्गत मेहरपुर महादलित टोला के लोगों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. महादलित टोला के पंकज कुमार दास, लटुरी दास, पुदीन दास, योगेंद्र दास, कामेश्वर दास, गोपाल दास, अजय दास, जागेश्वर दास सहित सैकड़ों महिला पुरुष ने बताया कि इस गांव के महादलित टोले में आजादी के […]

विज्ञापन

शंभुगंज : रखंड क्षेत्र में झखरा पंचायत अंतर्गत मेहरपुर महादलित टोला के लोगों ने वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. महादलित टोला के पंकज कुमार दास, लटुरी दास, पुदीन दास, योगेंद्र दास, कामेश्वर दास, गोपाल दास, अजय दास, जागेश्वर दास सहित सैकड़ों महिला पुरुष ने बताया कि इस गांव के महादलित टोले में आजादी के बाद से अब तक बिजली, पानी, सड़क नहीं है.

जिस कारण हम महादलित परिवार को अपना जीवन बसर करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. हमलोग अपने बच्चों को पढ़ा कर आगे बढ़ाना चाहते हैं,

लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण रात में बच्चे पढ़ नहीं पाते हैं. आज तक शुद्ध पानी पीने को नहीं मिलता है. जिस कारण हमलोगों का परिवार कई तरह के बीमारी से पीड़ित रहते हैं. सड़क नहीं रहने के कारण जब हमारे परिवार का कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है तो हमलोग खटिया पर टांग कर किसी तरह स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हैं.

सड़क नहीं रहने से गांव में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाता है. ग्रामीणों ने बताया कि जब-जब चुनाव आता है कई राजनीतिक पार्टी के प्रत्याशी और कार्यकर्ता आश्वासन देकर चले जाते है, फिर जीतने के बाद हमलोगों का हाल जानने तक नहीं आते है. इसलिए हम सभी महादलित परिवारों ने वोट नहीं देने का निर्णय लिया है. जब तक हमारे टोला के समस्या का निदान नहीं किया जायेगा तब तक हमलोग मतदान नहीं करेंगे. इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पदाधिकारी से लेकर जिला के पदाधिकारी को आवेदन देकर दिया है, लेकिन आज तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन