दवाई दुकान रहेंगी 14 अक्टूबर को

Published at :09 Oct 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
दवाई दुकान रहेंगी 14 अक्टूबर को

दवाई दुकान रहेंगी 14 अक्टूबर को फोटो : 9 बांका 1 : सुमित कुमार साह. बांका. बांका जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी 14 अक्तूबर को पूरे जिले की दवा दुकानें बंद रहेंगी. इसकी जानकारी देते हुए संघ के सचिव सुमित कुमार साह ने बताया कि सेल ऑफ मेडिसिन ओवर इंटरनेट ( […]

विज्ञापन

दवाई दुकान रहेंगी 14 अक्टूबर को फोटो : 9 बांका 1 : सुमित कुमार साह. बांका. बांका जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी 14 अक्तूबर को पूरे जिले की दवा दुकानें बंद रहेंगी. इसकी जानकारी देते हुए संघ के सचिव सुमित कुमार साह ने बताया कि सेल ऑफ मेडिसिन ओवर इंटरनेट ( ऑन लाइन दवा बिक्री )के विरोध में जिले के सभी दवा व्यवसायियों ने अपना विरोध जताया है. श्री साह ने बताया कि अखिल भारतीय संस्था ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेसन केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्वान पर पूरे भारत में 14 अक्तूबर को दवा दुकान बंद रहेगी. इसका समर्थन बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसियेशन ने भी किया है. उन्होंने बताया कि उस दिन की बंदी की सूचना सिविज सर्जन बांका को दे दी गयी है. इस बंदी को सफल बनाने का आह्वान सभी दवा विक्रेताओं से श्री साह ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन