बिहार में चली है परिवर्तन की लहर : स्मृति

Published at :09 Oct 2015 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में चली है परिवर्तन की लहर : स्मृति

स्मृतिबौंसी : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी कटोरिया भाजपा प्रत्याशी निक्की हेंब्रम के समर्थन में चुनाव प्रचार करने शुक्रवार को बौंसी पहुंचीं. सीएनडी खेल मैदान स्थित चुनावी मंच से उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में परिवर्तन की लहर चली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गंठबंधन को भारी बहुमत मिलने […]

विज्ञापन

स्मृतिबौंसी : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी कटोरिया भाजपा प्रत्याशी निक्की हेंब्रम के समर्थन में चुनाव प्रचार करने शुक्रवार को बौंसी पहुंचीं. सीएनडी खेल मैदान स्थित चुनावी मंच से उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में परिवर्तन की लहर चली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गंठबंधन को भारी बहुमत मिलने जा रहा है. यूपीए सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए जब एक छोटे से गांव के बेटे को पीएम बनाने की बात सामने आयी तो कांग्रेस ने उसका मजाक उड़ाया. उसके अहंकार को भाजपा ने चकनाचूर कर दिया.

अब फिर बिहार में लालू नीतीश के अहंकार को खत्म करना है. जो काम कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर पायी उसे डेढ़ सालों में भाजपा की सरकार ने कर दिखाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन