ऑटो रक्शिा चालक यात्री से वसूल रहे मनमाना किराया

ऑटो रिक्शा चालक यात्री से वसूल रहे मनमाना किराया बांका. चुनावी महासंग्राम में सफर करने वाले यात्री व व्यापारी को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है. पहले चरण में होने वाले मतदान के दौरान शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तरह कमर कस ली है. सुचारु रूप से मतदान संपन्न […]
ऑटो रिक्शा चालक यात्री से वसूल रहे मनमाना किराया बांका. चुनावी महासंग्राम में सफर करने वाले यात्री व व्यापारी को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है. पहले चरण में होने वाले मतदान के दौरान शांतिपूर्ण व भयमुक्त मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूरी तरह कमर कस ली है. सुचारु रूप से मतदान संपन्न कराने हेतु सभी बूथों पर केंद्रीय पुलिस बल को लगाया जायेगा. इनकी पहुंच के लिए वाहनों की व्यवस्था करना जिला प्रशासन की है. इसके लिए स्कूली बसों से लेकर निजी वाहनों को जमा करा लिया गया है. इससे प्रत्येक दिन आवाजाही करने वाले व्यापारी को भारी परेशानी हो रही है. वहीं दुर्गा पूजा में घर आने वाले बाहरी लोगों को भी दिक्कत हो रही है. मालूम हो कि बांका से भागलपुर जाने के लिए ऑटो चालक व मालिक द्वारा किराये के तौर पर 70 रुपये से लेकर 100 रुपये तक किराया वसूला जा रहा है. वहीं अन्य वाहनों में भी किराये की बेतहाशा वृद्धि कर दी गयी है. जिससे आज जन जीवन पर इसका प्रभाव पड़ा है. सब्जी सहित अन्य सामान की कीमतों में वृद्धि कर दी गयी है. लोग मजबूरन खरीददारी कर रहे हैं. वहीं सफर करने वाले यात्री कहते हैं कि गाड़ी की किल्लत है बड़ी मुश्किल से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचने के लिए वाहन उपलब्ध हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










