मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

Published at :09 Oct 2015 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

बेलहर : चुनावी माहौल में जहां राजनीतिक पार्टी अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनता को लुभाने में लगे हुए हैं. वहीं प्रखंड के सभी विभाग जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाता को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. चुनाव आयोग के द्वारा हर हाल में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का दबाव […]

विज्ञापन

बेलहर : चुनावी माहौल में जहां राजनीतिक पार्टी अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए जनता को लुभाने में लगे हुए हैं. वहीं प्रखंड के सभी विभाग जागरूकता कार्यक्रम के तहत मतदाता को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

चुनाव आयोग के द्वारा हर हाल में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का दबाव स्थानीय प्रशासन पर दिया जा रहा है. इसके तहत ही प्रखंड कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजा कर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया जा रहा है.

इतना ही नहीं प्रखंड के सभी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य केंद्र, लोक शिक्षण केंद्र, सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी मतदाता जागरूकता के लिए तरह-तरह के स्लोगन, पोस्टर, पेंटिंग आदि लगाया गया है.

बीडीओ चिरंजीवी पांडेय ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए, टोला सेवक, विकास मित्र, शिक्षक, प्रेरक, आशा, सेविका, सहायिका आदि के साथ अन्य सरकारी कर्मी को लगाया गया है. बीते लोग सभा चुनाव 2014 में बेलहर प्रखंड क्षेत्र का मतदान प्रतिशत मात्र 57.66 प्रतिशत था. जिसे बढ़ाने के लिए एक माह से लगातार स्वीप के माध्यम से कार्यक्रम किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन