बांका विधानसभा क्षेत्र :

Published at :09 Oct 2015 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
बांका विधानसभा क्षेत्र :

बांका : 100 : राम नारायण मंडल एनडीए प्रत्याशी (राम नारायण मंडल) : जिले के विकास पुरुष के नाम से जनता हमको जानती है. विरोधी दल में रहने के बाद भी वह लगातार क्षेत्र का विकास किये. बगैर जात पात के भेदभाव किये हमने सभी क्षेत्रों में काम किया. जिस वक्त हम मंत्री थे उस […]

विज्ञापन

बांका : 100 : राम नारायण मंडल एनडीए प्रत्याशी (राम नारायण मंडल) : जिले के विकास पुरुष के नाम से जनता हमको जानती है. विरोधी दल में रहने के बाद भी वह लगातार क्षेत्र का विकास किये.

बगैर जात पात के भेदभाव किये हमने सभी क्षेत्रों में काम किया. जिस वक्त हम मंत्री थे उस वक्त जनता हमारे विकास कार्यों को देख चुकी है. हमने कई काम किये है और कई कार्य करना अब भी बांकी है.

सबसे पहले अगर मैं आपको बता दू कि बांका अनुमंडल अस्पताल को चालू करवाना प्राथमिकता में हैं. वहीं दूसरा कार्य इस क्षेत्र की जाम की समस्या से राहत देने का पहल किया जायेगा. सबसे बड़ा काम है कि नदी से बालू उठाव पर प्रतिवंद्ध लजाया जा सके ताकि किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंच जाय. हमारी सरकार नहीं थी इस लिए हम इस ओर ठोस पहल नहीं कर पायें.

जीतने पर गांव गांव तक सड़क, रोजगार के साधन उपलब्ध कराना, लगातार अच्छी शिक्षा मिले इस ओर पहल करना. स्वास्थ्य के मामले में अस्पताल में अच्छे चिकित्सक मौजूद रहे इस बात का ख्याल रखा जायेगा.

2. महागठबंधन प्रत्याशी (जफरुल होदा) : फोटो : बांका 200 : जफरूल होदाहम आम कार्यकर्ता है. हमने नीचे से राजनीतिक आरंभ की है. हम खुद मध्यमवर्गीय परिवार से आते है इस लिए हमको जनता की समस्या को हम जानते है. सभी समस्या का निदान किया जायेगा. हम अगर सत्ता में आ जायेंगे तो यहां पर सभी जाति धर्म के लोगों के लिए विकास करेंगे. अल्प संख्यक समाज का विकास नहीं हुआ है इस लिए उस ओर ज्यादा कार्य करेंगे.

जिसके बाद गांव गांव तक पुल पुलिया और सड़कों का निर्माण कर गांवों को जिला मुख्यालय से जोड़ा जायेगा. साथ ही विकास की जो भी योजनाएं अधूरी है उसको पूरा किया जायेगा.

किसी भी प्रकार का कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहेगा. नीतीश और लालू यादव की सरकार आयी तो बांका में विकास होगा. किसी प्रकार की समस्या क्षेत्र में नहीं रहेगी यह हमारा दावा है.

सरकार को हर हाल में विकास के लिए बाध्य करेंगे. दिगंबर मंडल (निर्दलिय प्रत्याशी) : फोटो : बांका 300 : दिगंबर मंडल आज तक क्षेत्र के युवाओं के लिए कोई पहल नहीं किया गया है. यहां के युवा घर छोड़ कर दूसरे राज्य की ओर रुख करते है. यह सबसे बड़ी समस्या है. वह युवा की समस्या को लेकर जनता के बीच गये है. हर हाल में इनकी समस्या का निदान किया जायेगा. अगर हम विधायक बन गये तो यहां पर रोजगार के साधन उपलब्ध कराये जायेंगे. अच्छे स्कूल, कॉलेज, शिक्षा के साथ का उपाय किया जायेगा. सरकारी राशि जो गरीबों तक नहीं पहुंच पाती है उसको एक एक जनता तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेंगी.

गांव शहर को सड़कों से जोड़ा जायेगा. हर हाल में विकास की गाथा लिखी जायेगी. अमरपुर विधानसभा : फोटो : बांका 400 : मृणाल शेखरएनडीए प्रत्याशी (डा. मृणाल शेखर ) : इस वक्त सरकार नाकाम थी.

जनता के विकास कार्य को पूरा नहीं किया जाता है. जनता त्राहिमाम हो रही है. इस वक्त जो विधायक है वह सिर्फ एक जाती विशेष का काम किये है. उनको दूसरे जाति के लोगों से कोई लेना देना नहीं रहा है.

उससे भी ज्यादा यह है कि अगर वह एक जाति विशेष के लिए भी दिल खोलकर काम करते तो उस जाति और समुदाय के लोगों का भला होता लेकिन उसमें भी भेदभाव किये गये है. अगर वह विधायक बने तब सभी जाति और धर्म के लोगों का विकास करेंगे. अमरपुर में अब तक एक भी अच्छे कॉलेज नहीं है, बिजली की समस्या है. जाम से जनता परेशान है.

गांव गांव तक सड़क नहीं पहुंची है. सबसे अहम बात यहां पर यह है कि अब तक अमरपुर को अनुमंडल और शंभूगंज को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला है जिसके लिए लड़ाई लड़ी जायेगी. महागठबंधन प्रत्याशी (जनार्दन मांझी) : फोटो : बांका 500 : जनार्दन मांझीअपने कार्यकाल में वह अमरपुर की जनता का पूरा ख्याल रखें है.

वो रजौन व अमरपुर प्रखंउ को जोड़ने के लिए पांच करोड़ की लागत से दो दो पुल का निर्माण करवाये है. वह यहां के लोगों की मूल भूत समस्या को अच्छी तरह से जानते है. हर हाल में पूराने विकास कार्यों को पूरा किया जायेगा. जनता को भरोसा है इस लिए जनता उनको वोट करेंगी. वह जब विधायक थे तो चांदन नदी पर दो दो पूल का निर्माण, अमरपुर शंभूगंज पथ का निर्माण, बिजली की समस्या आदि से निजाद दिलाये.

जाम की समस्या से मुक्ति नहीं दिला पाना, अमरपुर को अनुमंडल का दर्जा नहीं दिला पाना और अनुमंडल अस्पताल का निर्माण नहीं कराना अब भी उनकी प्राथमिकता में है. रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता रहेगीसुरेंद्र सिंह कुशवाहा (निर्दलिय प्रत्याशी): फोटो : बांका 600 : सुरेंद्र सिंह कुशवाहावह पिछले पांच साल से यहां के विधायक नहीं है. जिस कारण क्षेत्र का विकास कार्य रूक गया है. यहां पर जनता को विकास नहीं होने का गुस्सा है.

इस लिए जनता इस बार उनको मतदान करेंगी क्योंकि वह जनता को विकास करके दिखाये है. अगर वह विधायक बनते है तो यहां के किसानों के लिए गन्ना मिल खुलवाना प्राथमिकता होगी. हेंडलूम जो बंद हो रहा है उसको पुर्ण जीवित करना है. गांव गांव में सड़क बनाना उनकी प्राथमिकता रहेंगी. विद्यालय में शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य की जायेगी. धोरैया विधानसभा : फोटो : बांका 700 : मनीष कुमारमहागठबंधन प्रत्याशी (मनीष कुमार) : वह लगातार पिछले दस वर्षों से विधायक है. जनता उनको बखुबी जानती है. इस क्षेत्र में वह लगातार विकास किये है. इस लिए जनता इस बार उनके पक्ष में है.

वह अब भी कई काम पूरा नहीं कर पाये है. उनका सपना था कि प्रत्येक प्रखंड में एक एक सरकारी महाविद्यालय खोलना उनकी प्राथमिकता है. जिन गांवों में सड़क नहीं पहुंची है उस गांव तक सड़क निर्माण कराना है. बिजली के लिए अतिरिक्त पावर स्टेशन निर्माण कराना है. पानी के लिए धोरैया व रजौन में पानी टंकी का निर्माण कराते हुए सभी गांवों में टंकी से पानी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. अब तक सभी गांवों में विद्यालय का निर्माण नहीं हो पाया है. धोरैया कतरनी चावल का गढ़ था जिसको फिर से लौटाना है. साथ ही सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण कार्य कि सभी मुख्य सड़कों का निर्माण कराना है.

पानी की व्यवस्था और बाजार का निर्माण कराना है. एनडीए (भूदेव चौधरी) : फोटो : बांका 800 : भूदेव चौधरीवह पिछले कई बार यहां से विधायक रह चुके है. यहां के जब वो विधायक थे तो वो कई विकास कार्य किये है. उनके जाने के बाद विकास कार्य रूक गयी है. इस लिए जनता फिर से विकास चाहते हुए उसको मतदान करना चाह रही है.

वह इस क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था, किसानों के लिए बाजार की व्यवस्था तथा गांव गांव तक सड़क का निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता है. यहां के किसान सिंचाई, छात्र अच्छे विद्यालय, रोगी अस्पताल के लिए तरस रहे है. यहां पर अस्पताल, कॉलेज, सिंचाई के साधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. सीपीआई (मुनीलाल कुशवाहा) :फोटो : बांका 900 : मुनीलाल कुशवाहा यहां पर राजद, जद यू और भाजपा सभी को मौका मिल चुका है. यहां पर किसी ने भी विकास नहीं किया. इस जिले के सबसे पिछड़े इलाके के तौर पर धोरैया की गिनती होती है. उनकी समस्या को लेकर वह लगातार संघर्ष करते रहे है.

जनता उनके साथ है. अगर वह विधायक बन गये तो वह यहां के गरीबों, बेबस लोगों का और लाचार लोगों के लिए काम करेंगे. सभी के समक्ष सरकारी योजना की राशि पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. कटोरिया विधानसभा : फोटो : बांका 1000 : निक्की हेंब्रमएनडीए (निक्की हेंब्रम) वह यहां से जिला परिषद की सदस्य रह चुकी है.

उनके ससुर यहां से विधायक है. उन्होंने विकास के कई कार्य किये है. वह शिक्षित है. जनता सब कुछ समझ कर इस बार फिर उनको मौका दे रही है. अगर वह सत्ता में आये तो यहां के आदिवासी सहित सभी समुदाय के लिए रोजगार, शिक्षा के साधन, स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक आदि की व्यवस्था करना उनकी प्राथमिकता है. इस क्षेत्र में नक्सल भी अपना पांव पसार रहे है. पिछड़े इलाके का विकास और वहां रह रहे लोगों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के बाद ही लोग उस ओर से हट कर मुख्य धारा से जुड़ेंगा. पिछले पांच साल तक जनता को लगातार विकास मिला है. उनके ससुर यहां से विधायक थे लेकिन सरकार किसी और दल की थी. जिस कारण जितना विकास होना चाहिए था राजनीतिक के कारण राज्य सरकार विकास नहीं कर पायी.

महागठबंधन (स्वीटी सीमा हेंब्रम) : फोटो : बांका 1100 : स्वीटी सीमा हेंब्रमपिछले दस वर्षों से यहां पर विकास की गति रुक गयी है. यहां पर परिवाद के खात्में के लिए जनता इस बार उनके पक्ष में है. जनता जानती है कि हम एक मध्यमवर्गीय परिवार है. पिछले पांच सालों से यहां पर ना तो रोजगार के लिए कोई साधन उपलब्ध कराये गये. कांवरिया मेला लगने के बाद भी इस क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र नहीं बनाया गया. एक भी महाविद्यालय का निर्माण नहीं कराया गया है. मंदार की धरती पर भी रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु आते है लेकिन उसको भी पर्यटन का दर्जा यहां की सरकार नहीं दिला पायी. अगर वह सत्ता में आयी तो सबसे पहला कार्य यहां के युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार उपलब्ध कराना होगा. सभी स्थानों पर एक समान विकास किया जायेगा.

गांव गांव तक सड़क व पुल पुलिया का निर्माण कराया जायेगा. इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहायी जायेगी ताकि इस इलाके से नक्सली खत्म हो. कांवरिया मार्ग व मंदार को पर्यटन का दर्जा दिलाया जायेगा. जेएएम (अंजला हांसदा) :फोटो : बांका 1200 : अंजला हांसदा यह इलाका आदिवासियों का है. यह विधानसभा भी एसटी के लिए आरक्षित है. लेकिन फिर भी यहां पर आदिवासियों के लिए कोई काम नहीं किये गये है. सबसे बड़ी बात यहां पर यह है कि मंदार व कांवरिया पथ को पर्यटन का दर्जा नहीं दिया गया. इस लिए विकास के लिए जनता उनको वोट करेंगी. पिछले पांच सालों में विकास नहीं हुआ है.

एक भी सड़क, पुल पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है. इस विधानसभा में तीन तीन दिनों तक बिजली नहीं आती है. सबसे अहम बात यह है कि आदिवासियों के लिए कोई काम नहीं किया गया है. अगर वह सत्ता में आती है तो बौंसी व कटोरिया में महाविद्यालय का निर्माण, बिजली की समस्या का समाधान, क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा कराना उनकी प्राथमिकता है. बेलहर विधानसभा : एनडीए प्रत्याशी (मनोज यादव) : फोटो : बांका 1300 : मनोज यादव इस क्षेत्र में रोजगार की कमी है. युवाओं को शिक्षा नहीं मिल रहा है. कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं है.

पिछले जितने भी प्रतिनिधि है सभी कोई अपना अपना पेट भर लिये. इस लिए जनता इसबार विकास के नाम पर वोट कर रही है. अगर वह विधायक बनते है तो सबसे पहले इस क्षेत्र में रोजगार का प्रबंधन करेंगे. साथ ही क्षेत्र का पूरा विकास किया जायेगा ताकि इस क्षेत्र से लाल सलाम खत्म हो सकें. शिक्षा के लिए युवक और युवतियां के लिए अलग अलग महाविद्यालय खोला जायेगा. हर संभव प्रयास किया जायेगा. अब तक इस क्षेत्र में कोई काम नहीं हुआ है. विकास के नाम पर पैसे का बंदरबांट हुआ है. जनता त्राहिमाम कर रही है. साथ ही कानून का राज खत्म हो चुका है. महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है. हर हाल में सबका साथ और सबका विकास करना जरूरी है.

महागठबंधन (गिरिधारी यादव) : फोटो : बांका 1400 : गिरिधारी यादव वह अपने कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र का विकास किये है. गांव गांव तक सड़क पहुंचायी है. विद्यालय में शिक्षक की बहाली की गयी है. महाविद्यालय के लिए प्रयास किया गया है. जनता हमको विधायक से लेकर संसद के तौर पर परख चुकी है. इस लिए जनता उसके साथ है. वह तीन काम जो वो नहीं कर पाये उसमें से सबसे पहला एक महाविद्यालय की स्थापना नहीं कर पायें. क्षेत्र में रेलवे के लिए रेल मंत्रालय से बात की गयी है. तथा अब भी दर्जनों गांव है जहां पर बिजली नहीं पहुंची है. जीत के बाद वह सबसे पहले अपने पूराने योजनाओं को पूरा करेंगे. जिसके बाद बेलहर, सुईया और चांदन में घर घर में पाइप लाइन के तहत पानी मुहैया करायेंगे. सुईया को प्रखंड तथा बेलहर को अनुमंडल का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे. हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार व सभी बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे.

जेएएम प्रत्याशी (राज किशोर उर्फ पप्पू यादव) :फोटो : बांका 1500 : राज किशोर उर्फ पप्पू यादव यहां पर जद यू और बीजेपी दोनों ने कोई काम नहीं कराया. पिछले सात साल तक दोनों पार्टी एक साथ थी फिर भी यह क्षेत्र लगातार नक्सली चपेट में आते रहा है. सरकार की कोई विकास योजनाएं यहां पर नहीं पहुंच रही है. जिस कारण यहां के लोग काफी तंग हो चुके है.

वह इस बार हमको मौका देंगे. अगर वह जीत जाते है तो आदिवासी, अल्पसंख्यक, अगड़ा, पिछड़ा, यादव सहित अन्य जाति का विकास किया जायेगा. युवा के लिए रोजगार मुहैया कराया जायेगा. सांप्रदायिक शक्ति को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा. क्षेत्र में कानून व्यवस्था का राज कायम किया जायेगा. हर किसी को रोजगार मुहैया कराया जायेगा.

कौन कौन सी योजनाएं अब तक है अधूरी अब भी बेलहर विधानसभा के कई गांवों में एक भी विद्यालय सही से काम नहीं कर रहा है. अफवाह फैला कर लोग यहां पर विकास कार्य नहीं होने देना चाहते है. सभी गांवों तक पक्की सड़क, अस्पताल, बिजली, पानी सहित अन्य जरूरी व विकास कार्यों को बढ़ावा दिया है. त्नएल्लडिाटं३३ी१

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन