स्वच्छ मतदान करने की अपील

बांका : विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत वृद्धि लाने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जिला खेल संघ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसे डीडीसी प्रदीप कुमार ने रवाना किया. रैली में जिला बैडमिंटन, जूडो, कराटे, महिला, वॉलीबाल टीम के खिलाडियों ने हिस्सा लिया. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारे लगाये […]
बांका : विधान सभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत वृद्धि लाने के लिए शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से जिला खेल संघ द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जिसे डीडीसी प्रदीप कुमार ने रवाना किया.
रैली में जिला बैडमिंटन, जूडो, कराटे, महिला, वॉलीबाल टीम के खिलाडियों ने हिस्सा लिया. मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारे लगाये गये. नारे में प्रलोभन देकर वोट न देने को कहा गया. स्वच्छ मतदान करने की अपील की. मौके पर जिला खेल संघ सचिव शिव नारायण झा, संयोजक प्रदीप कुमार, राम किशोर सिंह, सुबोध झा, सहित छात्र- छात्रा शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










