लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपमानित किया तो जनता ने बदला लिया, अब लालू और नीतीश कर रहे तो जनता बदला लेगी : स्मृति

बौंसी : केंद्र सरकार की मानव संसाधन विकास मंत्री कटोरिया भाजपा प्रत्याशी निक्की हेंब्रम के समर्थन में चुनाव प्रचार करने शुक्रवार को बौंसी पहुंचीं. सीएनडी खेल मैदान स्थित चुनावी मंच से भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में परिवर्तन की लहर चली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए […]
बौंसी : केंद्र सरकार की मानव संसाधन विकास मंत्री कटोरिया भाजपा प्रत्याशी निक्की हेंब्रम के समर्थन में चुनाव प्रचार करने शुक्रवार को बौंसी पहुंचीं.
सीएनडी खेल मैदान स्थित चुनावी मंच से भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में परिवर्तन की लहर चली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गंठबंधन को भारी बहुमत मिलने जा रहा है.
यूपीए सरकार को अहंकारी बताते हुए कहा कि 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए जब एक छोटे से गांव के बेटे को पीएम बनाने की बात सामने आयी तो कांग्रेस ने उसका मजाक उड़ाया.
उसके अहंकार को भाजपा ने चकनाचूर कर दिया. अब फिर बिहार में लालू नीतीश के अहंकार को खत्म करना है. जो काम कांग्रेस 60 सालों में नहीं कर पायी उसे डेढ़ सालों में भाजपा के सरकार ने कर दिखाया.
आज बिहार परिवर्तन के दौर पर है. विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीबी दूर करने के साथ साथ महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने का काम एनडीए गंठबंधन करेगी. उन्होंने लालू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लालटेन से लक्ष्मी थोड़े न आती है अब जनता बहकावे में नहीं आने वाली है. साथ ही कहा कि जिसके खिलाफ जयप्रकाश नारायण ने आवाज उठायी थी उसी कांग्रेस से उनके दोनों चेलों ने हाथ मिला लिया.
कमल को वोट देकर ही आप और हम जयप्रकाश जी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. इस बार हमलोग दो दिवाली मनायेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लक्ष्मी जब घर आती है तो लालटेन या तीर के साथ नहीं आती बल्कि कमल पर बैठ कर आती है.
बिहार की बदहाली के लिए सीधे तौर पर लालू व नीतीश को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि सिर्फ सत्ता के लालच में दोनों एक हो गये लेकिन उनके सपने कभी पूरे नहीं होने वाले हैं. नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि क्या हिंदुस्तान ने पहले कभी ऐसा प्रधानमंत्री देखा जो स्वयं झाडू उठा कर सफाई करता हो.
पीएम बनने के बाद सबसे पहला काम इन्होंने संसद की चौखट को प्रणाम किया और कहा कि मैं प्रधानमंत्री नहीं जनता का सेवक हूं. उन्होंने कहा कि एक वक्त ऐसा था जब गरीब बैंक जाता था तो वहां का दरबाजा उसके मुंह पर बंद कर दिया जाता था. जब नमो आए तो बैंक को अब गरीब के पास जाना पड़ रहा है. सभा की अध्यक्षता विक्की मिश्रा ने किया.
सभा को सांसद अजय निषाद, प्रत्याषी निक्की हेंब्रम, हम जिलाध्यक्ष नजराना परवीन, जयशंकर चौधरी आदि ने संबोधित किया.पिछड़ों को आवाज दी तो कहता है शैतान हो गया : लालू भाई-भाई को लड़ा रही है भाजपा : लालू फोटो : 9 बांका 3 : सभा को संबोधित करते लालू प्रसाद बौंसी/ बाराहाट/ शंभूगंजमेला मैदान व कसवा मैदान में आयोजित राजद की चुनावी सभा में प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम के पक्ष मे प्रचार करने आए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू अब शैतान हो गया.
पिछड़ा घर में पैदा लिया दलितों, अकलियतों को मजबूत किया तो हम शैतान हो गये, लेकिन वह तो ब्रह्मपिचाश हैं. वहीं अमित साह को नरभक्षी की संज्ञा देते हुए कहा कि वह बिहार में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं और भाई भाई को लड़ाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है. उन्होंने सुशील मोदी को अपना सेक्रेटरी बताते हुए कहा कि वह क्या हमारा मुकाबला करेगा हमने नीतीश को मैदान में उतारा है. उन्होंने कहा कि बांका एवं कटोरिया में लालटेन जलेगा जबकि धोरैया, अमरपुर व बेलहर में तीर चलेगा. सभा को सांसद जयप्रकाश नारायण यादव, प्रत्याशी स्वीटी सीमा हेंब्रम, प्रत्याशी जफरूल होदा ने भी संबोधित किया. सभा की अध्यक्षता दीपनारायण यादव ने की. मंच का संचालन कांग्रेस अध्यक्ष रमाशंकर रवि ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










