अपने मत का प्रयोग आवश्य करें : मायावती

अपने मत का प्रयोग आवश्य करें : मायावती फोटो : 9 बांका 4 : सभा को संबोधित करती मायावती. प्रतिनिधि, बांका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री सह बसपा प्रमुख मायावती बांका जिले से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहला चुनाव प्रचार करने बांका पहुंचीं. भेड़ा मोड़ के मैदान पर चुनावी […]
अपने मत का प्रयोग आवश्य करें : मायावती फोटो : 9 बांका 4 : सभा को संबोधित करती मायावती. प्रतिनिधि, बांका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री सह बसपा प्रमुख मायावती बांका जिले से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहला चुनाव प्रचार करने बांका पहुंचीं. भेड़ा मोड़ के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कुमारी मायावती ने कहा कि लालू-नीतीश या भाजपा किसी ने भी दलितों का भला नहीं किया. बिहार में दलितों का मसीहा बन कर जो भी नेता आये सभी ने दलितों को ठगा. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण खत्म नहीं होना चाहिए बल्कि अगड़ों में गरीब को भी आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए. उन्होंने लालू और नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पहले एक दूसरे के खिलाफ थे आज वह जनता के बीच एक होकर गये हैं. वहीं प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने लोक सभा चुनाव के वक्त जो घोषणा की उसमें से एक भी वादा अब तक पूरा नहीं हुआ है. काला धन पर भी अब मोदी कुछ नहीं बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि यहां पर बहुजन पार्टी की सरकार बने तभी गरीबों से लेकर दलितों और पिछड़ों का विकास होगा. बिहार में विकास की गंगा बहेगी. सभा में बहन जी ने कहा कि दलितों की पार्टी बहुजन समाजवादी पार्टी है. बहुजन समाज पार्टी ने कई ब्राह्मणों को टिकट देकर विधानसभा भेजा. अगड़ी जाती के कई लोग आज बसपा से जुड़े हैं. इस लिए बिहार में भी बसपा की सरकार बनायें. इस मौके पर बसपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










