सड़क नहीं, तो वोट नहीं

Published at :09 Oct 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क नहीं, तो वोट नहीं

सड़क नहीं, तो वोट नहीं ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का निर्णय फोटो 9 बांका 10 : प्रदर्शन करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के खेसर पंचायत अंतर्गत तेतरिया, घियाही, कदवारा, कदवारा मंडल टोला के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर मतदान केंद्र संख्या 168 पर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया. ग्रामीणों का कहना है कि […]

विज्ञापन

सड़क नहीं, तो वोट नहीं ग्रामीणों ने लिया वोट बहिष्कार का निर्णय फोटो 9 बांका 10 : प्रदर्शन करते ग्रामीण. प्रतिनिधि, फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के खेसर पंचायत अंतर्गत तेतरिया, घियाही, कदवारा, कदवारा मंडल टोला के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर मतदान केंद्र संख्या 168 पर वोट बहिष्कार का निर्णय लिया. ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य सड़क से आज तक इतनी घनी आबादी वाले गांव को नहीं जोड़ा गया. इस कारण विषम परिस्थिति से ग्रामीणों को जुझना पड़ रहा है. रोड के अभाव में डाॅ भी मेरे गांव आना नहीं चाहते हैं. खास कर वर्षा के मौसम में गांव के लोगों को खेसर बाजार जाना मुश्किल हो जाता है. जब कोई प्रतिनिधि जीत के जाते हैं फिर वोट के समय में ही गांव आते हैं. इस गांव की सुधी लेने के लिए कोई नहीं है. ग्रामीण विनोद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक बद्री यादव, विश्वनाथ मंडल, पवन यादव, कैलाश यादव, कुमोद यादव, शशिकांत यादव, श्रीकांत यादव, गिरिधारी यादव, मनोज सिंह, अनिरुद्ध यादव, दु:खन यादव, रोहन यादव, जनार्दन प्रसाद यादव, देवी राय, राधे श्याम, झकसु राय, मो. जीया उद्दीन, उमेश ठाकुर, चैतु राय, त्रिलोकी सोरेन, उमेश ठाकुर आदि लोगों द्वारा वोट का बहिष्कार करने की बात कही. इस दौरान ग्रामीणों ने एक सामूहिक आवेदन बीडीओ को देकर रोष प्रकट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन