रूक गया है अमरपुर का विकास : प्रीति

रूक गया है अमरपुर का विकास : प्रीति फोटो : 9 बांका 500 : क्षेत्र दौरा करती प्रीति शेखर. प्रतिनिधि, बांका अमरपुर विधानसभा के लोगों को अब तक क्या मिला है. यहां पर सिर्फ जात-पात की राजनीति होती है लोग उसी में फंस कर मतदान करते हैं जिससे यहां का विकास रुका हुआ है. जनता […]
रूक गया है अमरपुर का विकास : प्रीति फोटो : 9 बांका 500 : क्षेत्र दौरा करती प्रीति शेखर. प्रतिनिधि, बांका अमरपुर विधानसभा के लोगों को अब तक क्या मिला है. यहां पर सिर्फ जात-पात की राजनीति होती है लोग उसी में फंस कर मतदान करते हैं जिससे यहां का विकास रुका हुआ है. जनता लगातार ठगा रही है. यहां की जनता ने सभी को मौका देकर देख लिया लेकिन किसी ने भी अमरपुर का विकास नहीं किया. उक्त बातें शुक्रवार को अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान अमरपुर के प्रत्याशी मृणाल शेखर की पत्नी व भागलपुर की डिप्टी मेयर प्रीति शेखर ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहीं. श्रीमती शेखर ने लोगों को समझाया कि मृणाल शेखर युवा हैं. वह लगातार अमरपुर की लड़ाई लड़ते रहे हैं. यहां से सबसे अधिक राजस्व मिलता है फिर भी इस प्रखंड को अनुमंडल का दर्जा नहीं मिला. शंभुगंज को नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिला. वर्तमान विधायक सिर्फ लोगों को गुमराह कर रहे हैं, विकास की कोई परिभाषा नहीं दी है. इसलिए आपने सब को मौका दिया है अब उनको भी मौका दीजिए ताकि अमरपुर विधानसभा का विकास हो सकें. सबसे अच्छी बात यह है कि यह युवा है इनमें दम है. उनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिला मतदाता उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










