एनडीए की सरकार बनी तो किसानों को करना होगा आत्महत्या : हेमंत सोरेन

Published at :09 Oct 2015 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
एनडीए की सरकार बनी तो किसानों को करना होगा आत्महत्या : हेमंत सोरेन

एनडीए की सरकार बनी तो किसानों को करना होगा आत्महत्या : हेमंत सोरेन फोटो 9 बीएएन 61 : माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, कटोरिया बांका दिल्ली गुजरात का सपना देखना हम गरीब-गुरूबों के लिये नहीं है. हमे अपने खेत खलियान व आने वाली नयी पीढ़ियों के विषय में सोचना है ताकि हम नहीं […]

विज्ञापन

एनडीए की सरकार बनी तो किसानों को करना होगा आत्महत्या : हेमंत सोरेन फोटो 9 बीएएन 61 : माला पहना कर स्वागत करते कार्यकर्ता. प्रतिनिधि, कटोरिया बांका दिल्ली गुजरात का सपना देखना हम गरीब-गुरूबों के लिये नहीं है. हमे अपने खेत खलियान व आने वाली नयी पीढ़ियों के विषय में सोचना है ताकि हम नहीं तो हमारे आगे पीढ़ी के लोगों को तो देश व राज्य में नेतृत्व करने का मौका मिले. उक्त बाते शुक्रवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने अपनी पार्टी झामुमो के प्रत्याशी अंजला हॉसदा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कटोरिया के राधानगर मैदान पर कही. उन्होंने कहा कि हमारे सामाज के दबे कुचले गरीब एवं मजदूर किसानों की चिंता न तो भाजपा को है न ही महागंठबंधन की सरकार को. ये लोग आज चुनाव लड़ते आये हैं जीतते आये और हमलोगों को बरगलाते आये हैं ये लोग विकास की बात न कर अभी कोई गो-मॉस की बात करते हैं तो शैतान कह कर अपने पक्ष में वोटरों को लुभाना चाह रहे हैं. इनलोगों को बिजली, सड़क, शिक्षा, बेरोजगारी की चिंता नहीं है. इन पार्टियों के लोग चुनाव में जीतने के बाद फिर पांच साल बाद गरीबों के घरों में दस्तक देने आते है. इसलिये इन्हे उखाड़ फेकना और झामुमों के पक्ष में 12 अक्तूबर को मतदान करना है. उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी केन्द्र सरकार की इशारे पर झारखंड के मुख्यमंत्री कठपुतली की तरह कार्य कर रहे है. उन्हे सिर्फ धन बटोरने के लिये ट्रॉसफर -पोस्टिंग की चिंता लगी है. इस कार्य में स्वर्ण पदक भी दिया जाय तो कम पड़ जायेगा. पूरे राज्य में दिनदहाड़े बैंक डकैती, छिनतेई महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ किया जा रहा है. हाल में गरीबी के कारण दो सगी बहनों ने आत्म हत्या कर ली. अगर बिहार में भाजपा की सरकार बनी तो गरीब गुरवे एवं किसान भाई -बहनों को आत्म हत्या करना पडेगा. एनडीए एवं महागठबंधन के लोगों ने भाई को भाई से बाप को बेटों से लड़वाने की शुरूआत कर दी है. जाति के नाम पर लोगों को बांट रही है. उन्होंने यह भी कहा कि हमारे दल गुरू जो विसम गुरू के नाम से भी जाने जाते है शिवू सोरेन उन्होंने फैसला लिया है कि झारखंड की तरह अब हमारी पार्टी बिहार में लड़ाई लड़ेगी. गरीब गुरवों को हक दिलाएगी. सभा को मंत्री हाजी हुसैन प्रत्याशी अंजला हॉसदा को वोट देने की अपील की. इस मौके पर प्रणय प्रसाद, सतीशरण सिंह, अनुरूद्घ बाबा प्रसाद जेएमएम, प्रदीप कुमार यादव, अरुणाजय सिंह, रसिक लाल मुर्मू, संतनलाल बेसरा, छोटो सिंह, अमित कुमार यादव, मोहम्मद गुलाव शहजाद, मनोज मठपति, भेालानाथ आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन