देश को बांटने में लगी है भाजपा : राज बब्बर

Published at :09 Oct 2015 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
देश को बांटने में लगी है भाजपा : राज बब्बर

धोरैया : बाबरी व दादरी की बात कह कर भाजपा देश की एकता व अखंडता को तोड़ने में लगी है़ डेढ़ साल के भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी़ 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादे कर सत्ता पर काबिज हुई उसे पूरा नहीं किया़ पाखंडाचार्य भाजपा देश को […]

विज्ञापन

धोरैया : बाबरी व दादरी की बात कह कर भाजपा देश की एकता व अखंडता को तोड़ने में लगी है़ डेढ़ साल के भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गयी़ 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जो वादे कर सत्ता पर काबिज हुई उसे पूरा नहीं किया़

पाखंडाचार्य भाजपा देश को बांटने में लगी है़ उक्त बातें शुक्र वार को प्रखंड के चलना पंचायत के कुमरडीह मैदान में धोरैया विधानसभा के महागंठबंधन प्रत्याशी मनीष कुमार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए

सिने अभिनेता कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कही़ उन्होंने कहा कि बिहार अपना फैसला खुद करना जानता है़ बाहरी लोग बिहार का फैसला नहीं कर सकते़ नमो पर कटाक्ष करते हुये राज बब्बर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में काला धन वापस लाने व बेरोजगारों को रोजगार देने का सब्जबाग दिखा कर भाजपा ने देश के लोगों को छला है़

बिहार की जनता इसका करारा जवाब देगीसभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर लोगों के सपने बेचे़ राम मंदिर के नाम पर लोगों की जज्बातों से खेल कर मौकापरस्त भाजपा देश की गद्दी पर आसीन हुई़

जम्मू कश्मीर में उपमुख्यमंत्री पद के लिये धारा 370 तक का उल्लंघन कर हाथ मिला लिया़ आडवाणी व जोशी जैसे बुजुर्ग नेताओं को बगल कर दिया़ देश को तोड़ने वाली भाजपा आरएसएस के गोद में बैठी है़ कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बिखराव होने का फायदा उठाया, लेकिन बिहार में इसबार भाजपा की दाल नहीं गलेगी़ कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि किसानों के हित में 70 हजार करोड़ लोन की माफी की गयी़

आमलोगों के हाथों में मोबाइल पहुंचना भी कांग्रेस की देन है़ सभा को एमएलसी दिलीप चौधरी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, पर्यटन मंत्री डाॅ जावेद इकबाल अंसारी ने भी संबोधित किया़ सभा की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने की जबकि संचालन बीस सूत्री अध्यक्ष ग्यास खां व कांग्रेस नेता गिरीश पासवान ने किया़ इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष परवेज अख्तर, पूर्व जिप रफीक आलम, मजरूल हक अंसारी, असलम खान, गोपाल दास, पप्पू यादव, मंदारेश्वर कुमार मंटू सहित अन्य उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन