नर्विाचन आयोग का कारनामा, जीवित वोटर को बनाया मृत

Published at :08 Oct 2015 10:57 PM (IST)
विज्ञापन
नर्विाचन आयोग का कारनामा, जीवित वोटर को बनाया मृत

शंभुगंज : जहां सरकार द्वारा मतदाता निर्वाचक सूची का सतत अद्यतीकरण करने के लिए बीएलओ से लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्य किया जा रहा है. वहीं क्षेत्र के पड़रिया पंचायत अंतर्गत कुन्नथ गांव में दर्जनों से ज्यादा मतदाता का मतदाता सूची से नाम को विलोपन सूची में डाल कर हटा दिया गया है. इस […]

विज्ञापन

शंभुगंज : जहां सरकार द्वारा मतदाता निर्वाचक सूची का सतत अद्यतीकरण करने के लिए बीएलओ से लेकर जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्य किया जा रहा है. वहीं क्षेत्र के पड़रिया पंचायत अंतर्गत कुन्नथ गांव में दर्जनों से ज्यादा मतदाता का मतदाता सूची से नाम को विलोपन सूची में डाल कर हटा दिया गया है.

इस संबंध में कुन्नथ गांव के मतदाता रीता कुमारी भाग संख्या 15 में क्रमांक 28 मतदाता सूची 2014 में अंकित है. मतदाता सरिता कुमारी क्रमांक 200 है. वहीं मतदाता आशा कुमारी क्रमांक 278 पर 2014 के मतदाता सूची में अंकित है, लेकिन 2015 के मतदाता सूची में आशा कुमारी को मृत दिखाकर मतदाता सूची से नाम हटा दिया गया.

इस प्रकार का दर्जनों से ज्यादा मतदाता है. जिसका नाम 2014 की मतदाता सूची में नाम रहते हुए भी और जीवित रहते हुए मृत दिखा कर मतदाता सूची 2015 में नाम हटा दिया गया है. ग्रामीण रीता कुमारी, सरिता कुमारी, गुंजन कुमार, प्रीतम कुमार, आशा देवी आदि ने अपना हस्ताक्षर युक्त आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचक सह निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता जिला राजस्व शाखा बांका को आवेदन देकर इस प्रकार की त्रुटियां को निदान करने की मांग की है.

इससे 12 अक्तूबर को होने वाले विधान सभा चुनाव में मतदान कर सकें. इसकी जानकारी आवेदन की प्रतिलिपि देकर दी गयी है. रैली निकाल मतदाता को किया जागरूक फोटो 8 बांका 4 : रैली में शामिल प्रेरक व अन्यशंभुगंज . स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड लोक शिक्षा समिति शंभुगंज द्वारा गुरुवार को प्रेरक, टोला सेवक, शिक्षा स्वयंसेवी द्वारा प्रखंड समन्वयक विनोद कुमार के नेतृत्व में बीआरसी भवन शंभुगंज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी.

रैली शंभुगंज बाजार, करसोप, केहनीचक, खपड़ा गांव से प्रखंड मुख्यालय होते हुए बीआरसी भवन में लौट कर समापन किया. रैली में मतदाता को जागरूक करने के लिए कई तरह के नारे लगाये गये. इस मौके पर लेखा समन्वयक अमित कुमार रजक, प्रेरक दिवाकर कुमार यादव, अनिल कपूर, नीलम कुमारी, रंजु कुमारी, सरिता कुमारी, टोला सेवक अजय रजक, बेबी कुमारी, रूबी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रिंकु कुमारी, मो. रिजवान आलम, निकहत नवी आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन