नर्विाचन कार्यालय के भोजन में निकला जहरीला कीड़ा

Published at :08 Oct 2015 9:54 PM (IST)
विज्ञापन
नर्विाचन कार्यालय के भोजन में निकला जहरीला कीड़ा

बांकावाहन : कोषांग में कार्य कर रहे कर्मियों के भोजन में जहरीला कीड़ा मिलने से सभी कर्मी आक्रोशित हो गये. मालूम हो कि बांका जिले में 12 अक्टूबर को मतदान होना है. इसकी तैयारी को लेकर शहर के आरएमके उच्च विद्यालय में वाहन कोषांग का गठन किया गया है. वहां पर वाहनों से संबंधित कार्य […]

विज्ञापन

बांकावाहन : कोषांग में कार्य कर रहे कर्मियों के भोजन में जहरीला कीड़ा मिलने से सभी कर्मी आक्रोशित हो गये. मालूम हो कि बांका जिले में 12 अक्टूबर को मतदान होना है. इसकी तैयारी को लेकर शहर के आरएमके उच्च विद्यालय में वाहन कोषांग का गठन किया गया है. वहां पर वाहनों से संबंधित कार्य प्रतिदिन देर रात तक चलता है.

इस पर जिला प्रशासन द्वारा इस बार चुनाव कर्मियों के लिए जिले के सभी कोषांगों में अल्पाहार व देर रात होने पर भोजन की व्यवस्था की गयी है. इसी क्रम में बुधवार को देर रात निर्वाचन कार्यालय द्वारा चयनित वेंडर द्वारा चिकन, चावल व सलाद दिया गया था. इसमें एक कर्मी ने जब भोजन का पैकेट खोल कर चिकन चावल पर डाला, तो उसमें एक बड़ा सा जहरीला कीड़ा मरा हुआ मिला.

वाहन कोषांग में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनियुक्त कर्मी नवीन कुमार सिंह ने कीड़े की पहचान की. साथ ही कोषांग में मौजूद प्रफ्फुल कुमार सिंह, राजीव कुमार गौतम, शंकर कुमार, पीयुष कुमार, गोपाल कुमार सहित अन्य कर्मियों ने खाना रख कर भोजन सप्लायर के खिलाफ नारेबाजी की और इसकी सूचना जिला परिवहन पदाधिकारी को दी. क्या कहते हैं अधिकारीइस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश प्रसाद ने बताया कि देर रात तक कर्मी निर्वाचन का कार्य करते हैं.

यदि इनकों कीड़े युक्त भोजन दिया जाता है, तो बीमार पड़ने पर कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है. इसकी सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को कार्यवाही के लिए दे दी गयी है. सुबह व रात सोने से पहले करे दांतों की सफाई: डा. दिनेश फोटो 8 बांका 14 ग्राहकों का दंत जांच करते दंत चिकित्सक डा. दिनेश पंडित बांका .

महर्षि मेंही डेंटल क्लिनिक द्वारा गुरुवार को शहर के एक्सीस बैंक में एक दिवसीय दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में करीब सौ से ज्यादा बैंक में आये ग्राहकों का जांच कर नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया. दंत चिकित्सक डा. दिनेश पंडित ने बताया कि बैंकों के द्वारा लगाया गया शिविर एक अनूठी पहल है. जांच कराने आये ज्यादा तर समस्या पायरिया से संबंधित थे. कुछ ग्राहकों के दांतों में कीड़े लगे हुए थे. जिसकी नियमित उपचार कराने की सलाह दी गयी.

वही ग्राहकों सुबह एवं रात को सोने से पहले ब्रश करने की सलाह दी. इस मौके पर शाखा प्रबंधक लुना कुमारी, अरबिंद कुमार सिंह सहित अन्य ग्राहक उपस्थित थे. बूथों पर तैनात सुरक्षा कर्मी व मतदान कर्मी नहीं रहेंगे भूखे बांका . मतदान कर्मी और सुरक्षा बल इस बार भूखे मतदान केंद्र पर ड्यूटी नहीं करेंगे. बल्कि उन्हें ताजे व स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा कर दी गयी है. इसके लिए उन्हें मात्र 60 रुपये देने पडेंगे.

जिलाधिकारी ने डीपीओ मध्याहन भोजन को आदेश जारी कर कहा है कि 12 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस बल एवं मतदान कर्मी को विद्यालय के रसोइया उन्हें भोजन की व्यवस्था करेंगे. जिसके लिए रसोइये को मतदान केंद्र पर प्रतियुक्त कर्मी के द्वारा 60 रुपये प्रति प्लेट भुगतान किया जायेगा.

वही जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि आदर्श आचार संहिता के शत प्रतिशत अनुपालन के क्रम में मतदान केंद्र पर उपस्थित किसी भी पार्टी के अभ्यर्थी या उनके कार्यकर्ताओं को इस भोजन की सप्लाई नहीं की जायेगी. मतदान केंद्र पर भोजन की व्यवस्था होने से सबसे अधिक केंद्रीय पुलिस बलों में खुशी की लहर है. जो मतदान केंद्र जंगली क्षेत्रों में है वहां पर उन्हें पानी के अलावे कुछ नहीं मिलता था. लेकिन इस बार उन्हें ताजे व गरता गरम भोजन मिलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन