आपसी विवाद में जम कर हुई मारपीट

Published at :08 Oct 2015 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में जम कर हुई मारपीट

आपसी विवाद में जम कर हुई मारपीट बांका. टाउन थाना क्षेत्र के बिंडी गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष में पहले से विवाद चल रहा था. किसी बात को लेकर गुरुवार को मुन्नीलाल मंडल व ज्योतिष मंडल में कहासुनी होने लगा […]

विज्ञापन

आपसी विवाद में जम कर हुई मारपीट बांका. टाउन थाना क्षेत्र के बिंडी गांव में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष में पहले से विवाद चल रहा था. किसी बात को लेकर गुरुवार को मुन्नीलाल मंडल व ज्योतिष मंडल में कहासुनी होने लगा देखते-देखते ही दोनों आपस में भीड़ गये. इस दौरान ज्योतिष मंडल व मुन्नीलाल मंडल व लक्ष्मण मंडल गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों पक्षों में झड़प होते देख कर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों को समझाबुझा कर मामला शांत कराया गया. इसके बाद घायल के परिजनों ने जख्मी हुए लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं दोनों पक्ष ने थाने में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष ने आवेदन दिया है मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन