सत्ता के पुजारी हैं नीतीश कुमार : राम विलास

Published at :07 Oct 2015 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
सत्ता के पुजारी हैं नीतीश कुमार : राम विलास

सत्ता के पुजारी हैं नीतीश कुमार : राम विलास फोटो : 7 बांका 100 और 200 : शाहपुर की सभा को संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा व बेलहर की सभा को संबोधित करते राम विलास पासवानबांका/अमरपुर/ धोरैया/ फुल्लीडुमर : जिले के पांचों विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सहित […]

विज्ञापन

सत्ता के पुजारी हैं नीतीश कुमार : राम विलास फोटो : 7 बांका 100 और 200 : शाहपुर की सभा को संबोधित करते उपेंद्र कुशवाहा व बेलहर की सभा को संबोधित करते राम विलास पासवानबांका/अमरपुर/ धोरैया/ फुल्लीडुमर : जिले के पांचों विधानसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सहित उनके गंठबंधन में शामिल सभी सहयोगी दलों के वरीय नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है. बुधवार को इसी क्रम में एनडीए में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा व लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान ने चार विधानसभा क्षेत्र में पहुंच कर सभा को संबोधित किया तथा मतदाताओं से बिहार के विकास के लिए भाजपा व एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील की. साथ ही राष्ट्रीय जनता दल से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने जिला पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए लालू व नीतीश सहित कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने अमरपुर के शाहपुर हाइ स्कूल के मैदान, हाइ स्कूल बटसार धोरैया के मैदान पर सभा को संबोधित किया. हालांकि बांका में वीर कुंबर सिंह के मैदान पर समय से पूर्व पहुंचने पर सभा को संबोधित नहीं कर पायें. सभा को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने जात विरादरी से ऊपर उठ कर बिहार के विकास को लेकर इस बार भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने केंद्र सरकार व नरेंद्र मोदी की तारिफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश सहित विदेशों में भारत के नाम को रौशन किया है. पूरी दूनियां में मोदी के नाम की डंका बज रही है. मोदी का एक ही नारा है कि सबका साथ और सबका विकास, लेकिन नीतीश और लालू अपनी जिम्मेवारी से पीछे हटते हुए विकास की बजाय जाति पात और सांप्रदायिकता की ओर चुनाव को ले जाना चाहते है. उन्होंने कहा कि नीतीश और लालू सत्ता के पुजारी है. वह बिहार का विकास तो नहीं कर पाये लेकिन अपना विकास कर लिया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने शिक्षा को चौपट कर दिया. शिक्षक नियोजन में घोटाला के अलावे अच्छी शिक्षा नहीं दे पाये लेकिन गांव गांव में शराब की दुकान खोल दी. ताकि लोग शाम होते ही टल्ली हो जाये. सीएमएस हाई स्कूल के मैदान पर केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के साथ पहुंचे केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि जब तक भाजपा एनडीए के साथ रही तब तक बिहार ने विकास किया. सुशासन रहने पर लोगों ने अमन चैन की जिंदगी व्यतीत की, लेकिन प्रधानमंत्री का सपना देख रहे मुख्यमंत्री श्री कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ दिया. जनता सब कुछ देख रही थी. जनता को मालूम था कि बिहार के विकास के लिए एनडीए को बहुमत दिया गया है लेकिन नीतीश ने उस सम्मान को नहीं समझा और जंगलराज वाले के हाथों में चले गये. जनता ने उस अपमान का बदला देते हुए तीन सीट से भी कम सांसद को लोकसभा भेजा जबकि भाजपा को पूर्ण बहुमत देते हुए प्रधानमंत्री की कुरसी पर नरेंद्र मोदी को बैठा दिया. इस बार के चुनाव में बिहार की जनता पिछले जनादेश, भाजपा के साथ धोखा, मांझी के साथ गलत व्यवहार तथा जंगलराज वाले के साथ मिल कर बिहार को फिर से जंगलराज की ओर धकेलने का बदला लेगी. बिहार की जनता इस बार भाजपा को सत्ता पर पहुंचाने का मन बना ली है. वहीं हाई स्कूल फुल्लीडुमर के मैदान पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सह लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए बेलहर के एनडीए प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में भाजपा के बटन को दवाकर विजयी बनाने की अपील की. सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री श्री पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के पुजारी हैं. वह सत्ता की खातिर गरीब व महादलित के बेटे जीतन राम मांझी को गद्दी दी और फिर उनको गद्दी से बेदखल कर दिया. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव विहार के विकास को लेकर हो रहा है. लेकिन नीतीश और लालू इसको जात पात पर ले जाना चाह रहे है. अगर उनको जात पात की चिंता थी तो उन्होंने दलित और महादलित को अलग क्यों कर दिया. साथ ही सत्ता के लोभ की खातिर वह किसी जात पात को नहीं देखें. वह अपने बेटे के मोह में पड़कर गलत बयान दे रहे है. वहीं चुनाव आयोग के समझ लालू के बेटे के उम्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग कोई भगवान है. यह लालू या उनके बेटे की चाल है. दोनों में से ही किसी ने चुनाव आयोग को उम्र की गलत जानकारी दी होगी. वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि इस बार यदुवंशी भी भाजपा के पक्ष में मतदान कर रहे है. यदुवंशियों का मोह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से खत्म हो चुका है. श्री यादव ने कहा कि लालू प्रसाद को बिहार के यदुबंशियों ने क्या नहीं दिया. उनको सत्ता की कुर्सी तक पहुंचाया. उनको दस वर्षों तक मुख्यमंत्री बनाया. फिर उनकी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुरसी दी, लेकिन बिहार के यादव समाज को उनसे क्या मिला. जो लोग 25 साल पहले लालू को वोट किया करते थे आज वो बुढ़ा हो गये है. जिनके बच्चे छोटे थे आज जवान हो गये है लेकिन फिर भी यादव समाज के लोग आज वहीं पर है. अब लालू प्रसाद यादव अपने बेटे के लिए वोट मांग रहे है. क्या उनको हक है? यदुवंशियों ने उनके परिवार का ठीका नहीं ले लिया है. यदुवंशियों को भी विकास चाहिए. उनके बेटे भी आज मोटरसाइकिल, रेल और हेलीकॉप्टर चलाना चाह रहे है. उन्होंने कहा कि लालू ने यदुवंशियों से अपना वोट लिया लेकिन उनको कुछ नहीं दिया जबकि भाजपा ने यदुवंशियों को सम्मान दिया है. भाजपा ने 40 यदुवंशियों को टिकट दिया है. इस लिए विकास के लिए भाजपा को वोट दीजिए. इस मौके पर बांका से राम नारायण मंडल, अजय दास, जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, महामंत्री जय शंकर चौधरी, उपाध्यक्ष विकास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष पंजियारा के अलावे कई नेता उपस्थित थे. वहीं अमरपुर व बेलहर में अमरपुर के प्रत्याशी मृणाल शेखर, बेलहर के प्रत्याशी मनोज यादव, धोरैया के प्रत्याशी भूदेव चौधरी, गंगा प्रसाद चौरसिया, रालोसपा के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, अमरपुर के प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, मंटू शर्मा, मनोज सिंह, नीरज वैद्य, उपेंद्र सिंह, चंदन कुमार, बबलू सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव कुमार सिंह, कैलाश दास, उमाशंकर सिंह, रखाल सिंह, मो शमशाद, चुन्ना सिंह, विपिन कुशवाहा, प्रदीप चौधरी, भूषण पासवान, लोजपा की जिलाध्यक्ष बेबी यादव, रंजीत यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन