लाभ लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता है : शिबू

लाभ लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता है : शिबू फोटो 7 बांका 19 : सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम शिबू सोरेन. प्रतिनिधि, जयपुर क्षेत्र के जयपुर हाइ स्कूल मैदान में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोरचा द्वारा सभा का आयोजन किया गया. सभा को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन ने […]
लाभ लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता है : शिबू फोटो 7 बांका 19 : सभा को संबोधित करते पूर्व सीएम शिबू सोरेन. प्रतिनिधि, जयपुर क्षेत्र के जयपुर हाइ स्कूल मैदान में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोरचा द्वारा सभा का आयोजन किया गया. सभा को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन ने संबोधित किया. हेमंत सोरेन ने कहा कि सभी पार्टी को आपलोग देख चुके हैं. अब मेरी पार्टी को एक बार देखिये. पैसे लेकर किसी दूसरे पार्टी को वोट न दें नहीं तो कई गुना ज्यादा लौटाना पड़ेगा. आने वाले समय में बिहार में मेरी सरकार बनेगी और आज तक जिसकी भी सरकार बिहार में रही है सिर्फ घूसखोरी होती रही है. बिहार में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है. कर्मचारी से पदाधिकारियों तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. इसलिए कटोरिया के गरीबों की हालत को देखते हुए मैने अंजला हांसदा को टिकट दिया है. आप सभी मिल कर अधिक इन्हें अधिक वोटों से जिताएं. वहीं शिबू सोरेन ने कहा कि लाभ लेने के लिए संघर्ष करना पड़ता है लाभ आसानी से नहीं मिलता है. हमारी पार्टी लड़ने के लिए तैयार है सिर्फ आप सबों का साथ चाहिए. इन दोनों नेताओं को स्वागत संताली गीतों से किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










