फर्जी राजस्व कर्मचारी को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2015 4:35 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस कर रही पूछताछ कई किसानों से मोटेशन के नाम पर भी लिये थे पैसे एक किसान को जमीन की रसीद कटाने के लिए दे रहा था दवाब मंगलवार को रसीद के लिए 35 हजार रुपये नहीं देने पर दी जमीन नीलाम करने की धमकी शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के बड़ी भरतशिला गांव में फर्जी […]
विज्ञापन
पुलिस कर रही पूछताछ
कई किसानों से मोटेशन के नाम पर भी लिये थे पैसे
एक किसान को जमीन की रसीद कटाने के लिए दे रहा था दवाब
मंगलवार को रसीद के लिए 35 हजार रुपये नहीं देने पर दी जमीन नीलाम करने की धमकी
शंभुगंज : प्रखंड क्षेत्र के बड़ी भरतशिला गांव में फर्जी राजस्व कर्मचारी को ग्रामीणों ने मंगलवार को अवैध वसूली करते पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी. बाद में स्थानीय पुलिस को सौंप दिया.
फरजी राजस्व कर्मचारी थाना क्षेत्र के खौजड़ी गांव का बुलबुल राय पिता बादो राय है. जानकारी के अनुसार छह महीने से बुलबुल राय राजस्व कर्मचारी बनकर लोगों का लगान वसूली कर फरजी रसीद दे रहा था.
उसने सैकड़ों किसानों से मोटेशन के नाम पर भी पैसे की वसूली की थी. उसकी हरकत से लोगों को उस पर शक होने लगा. उसके फरजीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब भरतशिला गांव के घनश्याम यादव पर वह जमीन की रसीद कटाने का दबाव बनाने लगा,
खर्च पूछने पर उसने 35 हजार रुपये की मांग की. इसके साथ ही लगान नहीं कटाने पर जमीन नीलाम करने की धमकी देने लगा. इस दौरान ग्रामीणों को शक होने पर वह भागने लगा.
इसके बाद ग्रामीणों ने खदेड़ कर उसको पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने फर्जी कर्मचारी को हिरासत में लेकर थाना लाया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. सीओ अमलचंद कुमार ने इस संबंध में कुछ भी बताने से परहेज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










