दो पक्षों में हुई जम कर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बांका : शहर स्थित द्वारिका स्थान के समीप सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई. मालूम हो कि इंगिलश मोड़ के बगल निवासी अशोक कुमार शहर स्थित अमरदीप होटल में भोजन करने के पहुंचे थे. इसी दौरान बलारपुर निवासी क्रांति यादव आया और दोनों में कहा सुनी होने लगी. […]
बांका : शहर स्थित द्वारिका स्थान के समीप सोमवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जम कर मारपीट हुई.
मालूम हो कि इंगिलश मोड़ के बगल निवासी अशोक कुमार शहर स्थित अमरदीप होटल में भोजन करने के पहुंचे थे.
इसी दौरान बलारपुर निवासी क्रांति यादव आया और दोनों में कहा सुनी होने लगी. इसके बाद दोनों व्यक्ति होटल से बाहर निकल कर मारपीट करने लगे. क्रांति यादव का कहना था कि कुछ दिन पूर्व अशोक कुमार के किसी आदमी ने बड़े वाहन से मेरे मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया था. जिससे मेरा मोटर साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था.
इसके बाद अशोक ने क्षतिग्रस्त हुए बाइक को ठीक कराने के लिए रुपये देने की बात कही थी, लेकिन आज तक क्षतिग्रस्त हुई बाइक को न तो ठीक कराया न ही राशि का भुगतान किया. इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट होने लगी. द्वारिका स्थान के समीप बीच सड़क दोनों के बीच घंटों हुई मारपीट को देख कर किसी ने इसकी जानकारी थाने को दी.
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ कर थाना ले गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष द्वारा आवेदन दिया गया है जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










