कटोरिया-देवघर मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल

Published at :05 Oct 2015 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
कटोरिया-देवघर मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल

बांका : विधान सभा चुनाव के प्रचार में सभी पार्टियां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था देने का वादा जनता से गांव-गांव जाकर कर रहे हैं, लेकिन कटोरिया से देवघर तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गयी है. इस मार्ग पर वाहन तो दूर आम लोगों का पैदल […]

विज्ञापन

बांका : विधान सभा चुनाव के प्रचार में सभी पार्टियां सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था देने का वादा जनता से गांव-गांव जाकर कर रहे हैं,

लेकिन कटोरिया से देवघर तक जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गयी है.

इस मार्ग पर वाहन तो दूर आम लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. इस ओर न तो किसी राजनीतिक दलों के नेताओं न ही जिला प्रशासन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है.

मालूम हो कि यह सड़क मार्ग बांका से देवघर तक एनएच में चला गया है. जिस कारण जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक अपना हाथ खड़ा कर दिये हैं. जनता को यह पता नहीं चल पा रहा है कि आखिर इस सड़क का निर्माण किसके द्वारा किया जायेगा.

प्रचार के दौरान आने-जाने वाले नेताओं से जनता सड़क की मरम्मती के बारे में पूछती है तो वे लोग एक दूसरे सत्ता पक्ष के सरकार पर आरोप लगाते हैं. बांका से कटोरिया चांदन प्रखंड के साथ – साथ यह मार्ग झारखंड मार्ग को देवघर में जोड़ने का काम करती है.

धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह मार्ग व्यवसाय के लिए भी प्रमुख माना जाता है. बावजूद इसके सड़क मार्ग की मरम्मती के बारे में किसी को जरा सी भी चिंता नहीं है, लेकिन सड़क की दुर्दशा का दंश जनता को झेलना पड़ रहा है.

सड़क की बदतर स्थिति सरकार व जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन