आज भी नहीं हुई बापू के प्रतिमा की साफ-सफाई

बांका : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बाहादुर शास्त्री का जन्म दिवस दो अक्तूबर को होने के कारण राष्ट्रीय अवकाश घोषित रहता है. इस दौरान देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं लेकिन बांका गांधी चौक पर स्थापित गांधी प्रतिमा व शास्त्री चौक पर स्थापित शास्त्री प्रतिमा अधिकारियों की वजह से […]
बांका : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बाहादुर शास्त्री का जन्म दिवस दो अक्तूबर को होने के कारण राष्ट्रीय अवकाश घोषित रहता है. इस दौरान देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं
लेकिन बांका गांधी चौक पर स्थापित गांधी प्रतिमा व शास्त्री चौक पर स्थापित शास्त्री प्रतिमा अधिकारियों की वजह से आज के दिन उपेक्षित रहा.
हालांकि इन दोनों महापुरुषों के जन्म दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के द्वारा प्रतिमा स्थल एवं प्रतिमा का रंग-रोगन किया जाता था लेकिन वर्तमान में जिले के किसी भी अधिकारियों ने सुधी नहीं ली और शास्त्री चौक पर स्थापित समिति के सचिव दिवाकर झा शास्त्री ने आगे बढ़ कर प्रतिमा स्थल व प्रतिमा की साफ-सफाई करते हुए फूल माला चढ़ाया. तब जाकर स्थानीय लोग यह देख कर आगे आये और मिल कर साफ-सफाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










