रैली की सुरक्षा में लगे थे 13 हजार जवान

बांका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. पूरे कार्यक्रम स्थल को 16 भागों में विभक्त किया गया था. कार्यक्रम के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए 13 हजार सुरक्षाकर्मी लगाये गये थे. कार्यक्रम स्थल के समीप बने हेलीपैड की सुरक्षा के लिए चार पुलिस पदाधिकारी एवं 60 […]
बांका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे. पूरे कार्यक्रम स्थल को 16 भागों में विभक्त किया गया था. कार्यक्रम के दौरान कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए 13 हजार सुरक्षाकर्मी लगाये गये थे.
कार्यक्रम स्थल के समीप बने हेलीपैड की सुरक्षा के लिए चार पुलिस पदाधिकारी एवं 60 लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. हेलीकॉप्टर की सुरक्षा व तलाशी के लिए पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा एवं थानाध्यक्ष बांका को लगाया गया था. हेलीपैड से मंच की दूरी लगभग दो सौ मीटर थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










