पीएम ने पूछा पहले इतनी भीड़ जुटी थी बांका में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 1:51 AM
विज्ञापन
बांका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांका पहुंचने के बाद कई क्षेत्रीय नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या इतनी भीड़ कभी बांका में आयी थी. मोदी के स्वागत में भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह और अमरपुर के वरीय कार्यकर्ता फुल […]
विज्ञापन
बांका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बांका पहुंचने के बाद कई क्षेत्रीय नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या इतनी भीड़ कभी बांका में आयी थी.
मोदी के स्वागत में भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह और अमरपुर के वरीय कार्यकर्ता फुल तिवारी हेलीपैड पर पहुंचे थे. वहां इन लोगों ने मोदी को बुके देकर स्वागत किया,
जहां मोदी ने भीड़ देख कर जिला उपाध्यक्ष विकास सिंह से पूछा की क्या इतनी भीड़ कभी बांका में जुटी थी. सभा के समाप्ति के बाद जिला महामंत्री श्री चौधरी व जिला उपाध्यक्ष श्री सिंह उनको छोड़ने हेलीपैड पर गये थे. जाते वक्त भी दोनों की पीठ मोदी ने थपथपायी और सभा के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया.
प्रदेश नेताओं के लिए दूसरी जगह बना था हेलीपैड प्रधानमंत्री का हेलीपैड सभा स्थल के पास ही बनाया गया था. वहीं दूसरी ओर प्रदेश नेताओं के हेलीकॉप्टर से पहुंचने को लेकर हेलीपैड सुपहा गांव में बनाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










