निर्मल भारत अभियान के तहत मुखिया ने बैठक

Published at :02 Oct 2015 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
निर्मल भारत अभियान के तहत मुखिया ने बैठक

फुल्लीडुमर : प्रखंड क्षेत्र के खेसर पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तेतरिया के प्रांगण में गुरुवार को मुखिया रीता देवी की अध्यक्षता में निर्मल भारत अभियान के तहत ग्रामीणों का बैठक की गयी. बैठक में समझाया गया कि आपको सरकार द्वारा पीएचइडी विभाग के माध्यम से प्रति शौचालय पर बारह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेंगे. […]

विज्ञापन

फुल्लीडुमर : प्रखंड क्षेत्र के खेसर पंचायत अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तेतरिया के प्रांगण में गुरुवार को मुखिया रीता देवी की अध्यक्षता में निर्मल भारत अभियान के तहत ग्रामीणों का बैठक की गयी.

बैठक में समझाया गया कि आपको सरकार द्वारा पीएचइडी विभाग के माध्यम से प्रति शौचालय पर बारह हजार रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेंगे. आप अपने घरों में शौचालय बनवाये और खुले शौच करने से दूर रहे. खुले में शौच जाने से कई संक्रमण बीमारी हो सकता है.
कुछ उपस्थित महिलाओं ने अपनी गरीबी को बताते हुए कहा कि हम गरीबों के पास 12 हजार राशि नहीं जो शौचालय बना सकते है. वहीं उपस्थित बुजुर्गों ने बताया कि एक साल पूर्व इस गांव में 25 से 30 शौचालय बना कर लोग बैठे हैं, लेकिन राशि अभी तक नहीं दिया जा रहा है. रोज मुखिया जी को लोग परेशान कर रहे है.
वहीं मुखिया पति ने बताया कि दो से ढाई सौ कार्य पड़ा हुआ है. नेट पर लोड है, लेकिन अता पता नहीं है. इस बैठक में चुनचुन पंडित, वार्ड सदस्य रघुनाथ ठाकुर, विवेका सिंह, अर्जुन मंडल, उदय भानु तिवारी, मो. जियाउद्दीन, नोनी कुमार सिंह, मो. जितनी देवी, निर्मला देवी, सुलेखा देवी, मंजु देवी, राधा देवी के अलावे अन्य सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन