ब्लड के साथ मौजूद रहेंगे चिकित्सक

Published at :02 Oct 2015 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
ब्लड के साथ मौजूद रहेंगे चिकित्सक

बांका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है. सभा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना व दुर्घटना न हो इसके लिए जिला प्रशासन व राज्य के अधिकारियों के द्वारा पुक्ता इंतजाम किये गये हैं. इसके बावजूद अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए जिले […]

विज्ञापन

बांका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है. सभा के दौरान किसी भी प्रकार की घटना व दुर्घटना न हो इसके लिए जिला प्रशासन व राज्य के अधिकारियों के द्वारा पुक्ता इंतजाम किये गये हैं.

इसके बावजूद अगर कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके लिए जिले का सदर अस्पताल पूरी तरह उन परिस्थितियों का सामना करने को तैयार है. गुरुवार को प्रात: आठ बजे के करीब एसपीजी की तीन सदस्यीय टीम द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया.

इसके बाद एसपीजी के अधिकारियों ने सिविल सर्जन डाॅ सुधीर कुमार महतो को सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई निर्देश दिये. सीएस ने बताया कि विषम परिस्थितियों से सामना करने के लिए पीएमसीएच से भी चिकित्सक पहुंचे हैं. वीवीआइपी के लिए सदर अस्पताल में आपातकालीन कक्ष को बनाया गया है. अन्य के लिए सामान्य व महिला के लिए अलग-अलग वार्ड बनाये गये है. वहां पर 24 घंटे चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहेंगे. आधे दर्जन ए ग्रेड नर्स को भी लगाये गये है.

प्रधानमंत्री के भोजन के जांच के लिए दो चिकित्सक (पीके मित्रा व डा सफी अहमद ) के अलावे फूड इंस्पेक्टर को लगाये गये है. राष्ट्रीय अवकाश रहने की वजह से आज ओपीडी सेवा बंद रहेगा व आपात कालीन सेवा के लिए प्रवेश सदर अस्पताल मुख्य द्वार से होगी. भागलपुर ब्लड बैंक से चार सदस्यीय टीम चार यूनिट ए पोजेटिव के साथ सदर अस्पताल में मौजूद रहेंगे. विषम परिस्थिति में दो ए पोजेटिव ब्लड डोनर रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन