बांका में पीएम की सभा के बाद सीएम की सभा

पटना : बांका विधासनभा क्षेत्र में दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा होगी. बांका की जनता के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाले घोषणाओं और लगाये जाने वाले आरोपों पर पलटवार करेंगे. जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पांच अक्तूबर […]
पटना : बांका विधासनभा क्षेत्र में दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद तीन अक्तूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा होगी. बांका की जनता के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री द्वारा की जाने वाले घोषणाओं और लगाये जाने वाले आरोपों पर पलटवार करेंगे.
जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पांच अक्तूबर तक के कार्यक्रम तैयार कर लिये हैं. हर दिन मुख्यमंत्री चार से पांच सभाएं करेंगे. गुरुवार को मुख्यमंत्री पांच सभाओं को संबोधित करेंगे.
इसमें बिहपुर, बखरी और उजियारपुर में राजद प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे, जबकि मटिहानी और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. इसके अलावा दो अक्तूबर को सूर्यगढ़ा, मुंगेर, बेगूसराय और मोरवा विधानसभा क्षेत्र में चुनावसंवाददाता, पटना प्रचार करेंगे. तीन अक्तूबर को बांका, चकाई, जमुई व गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र में, चार अक्तूबर को अलौली, चेरियाबरियारपुर, समस्तीपुर और वारिसनगर में और पांच अक्तूबर को कहलगांव, झाझा, जमालपुर व शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.
एक अक्तूबर : बिहपुर, बखरी, मटिहानी, उजियारपुर व विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र
दो अक्तूबर : सूर्यगढ़ा, मुंगेर, बेगूसराय व मोरवा विधानसभा क्षेत्र
तीन अक्तूबर : बांका, चकाई, जमुई और गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र
चार अक्तूबर : अलौली, चेरियाबरियारपुर, समस्तीपुर व वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र
पांच अक्तूबर : कहलगांव, झाझा, जमालपुर व शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










