लालू व नीतीश के झांसे में नहीं आयें : उपेंद्र

Published at :01 Oct 2015 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
लालू व नीतीश के झांसे में नहीं आयें : उपेंद्र

रजौन : बिहार की जनता पिछले 25 वर्षों की बरबादी का हिसाब लालू व नीतीश से मांगेगी. 25 वर्षों के शासन काल में इन दोनों नेताओं ने बिहार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है. उक्त बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को रजौन […]

विज्ञापन

रजौन : बिहार की जनता पिछले 25 वर्षों की बरबादी का हिसाब लालू व नीतीश से मांगेगी. 25 वर्षों के शासन काल में इन दोनों नेताओं ने बिहार को बर्बादी के कगार पर ला खड़ा किया है.

उक्त बातें रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को रजौन के नवादा बाजार मैदान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने शहर बाजार से लेकर गांव मुहल्लों में शराब की दुकान खोल दी.

जहरीली शराब पीने से कितने दलित महादलित की मौत हुई है. इसका हिसाब नीतीश कुमार को देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जनता लालू नीतीश के गठबंधन को भली भांति समझ रही है. बिहार की जनता अब इन दोनों के झांसे में आने वाली नहीं है. नरेंद्र मोदी ने डंका बजा कर पूरे विश्व को लोहा मनवाने का कार्य किया है.

उन्होंने धोरैया से रालोसपा प्रत्याशी भूदेव चौधरी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. वहीं रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण कुमार ने कहा कि बिहार का विकास तभी संभव है जब यहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी. लालू ने 15 वर्ष एवं नीतीश ने 10 वर्ष शासन किया, लेकिन बिहार की दशा सुधरने के बजाय और बिगड़ गयी.

वहीं रालोसपा के प्रत्याशी भूदेव चौधरी ने कहा कि हम विधायक से सांसद बने इसके पीछे धोरैया विधान सभा की जनता की अहम भूमिका है. और इसी प्यार एवं आशीर्वाद के बूते वे चुनाव मैदान में हैं. इसके अलावे रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव शिव राज सिंह, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, उमा शंकर सिंह आदि ने भी सभा को संबोधित किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की. जबकि मंच का संचालन उदय कुमार सिंह ने किया. इस दौरान गुड्डू मिश्रा, सिकंदर सिंह, सुबोध भंडारी, संजय कुमार सिंह, विपिन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन