रेल कारखाना में राजभाषा प्रदर्शनी

जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर में मंगलवार को राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक ने फीता काट कर किया. उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया. प्रदर्शनी में कारखाना के एक दर्जन विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. इनमें उप मुख्य […]
जमालपुर : रेल इंजन कारखाना जमालपुर में मंगलवार को राजभाषा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. महादेवी वर्मा हिंदी पुस्तकालय में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य कारखाना प्रबंधक ने फीता काट कर किया.
उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया. प्रदर्शनी में कारखाना के एक दर्जन विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. इनमें उप मुख्य यांत्रिक अभियंता वैगन, डीजल, निर्माण, उत्पादन, क्रेन, परियोजना, कार्य सहित चिकित्सा, विद्युत, भंडार, बीटीसी एवं केंद्रीय अभिलेख के स्टॉल शामिल थे.
निर्णायक मंडली में उप मुख्य राजभाषा अधिकारी सह उप मुख्य यांत्रिक अभियंता क्रेन स्वपन कुमार दास, (उत्पादन) आलानाथ हाजरा तथा (प्रोजेक्ट) तरुण कुमार शामिल थे. निर्णायक मंडली द्वारा कार्मिक विभाग को प्रथम, भंडार विभाग को द्वितीय तथा विद्युत विभाग को तृतीय घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










