इस गड्ढे से आये दिन होती है दुर्घटनाएं

बांका : शहर के गांधी चौक के समीप मुख्य मार्ग पर पिछले कई माह से जानलेवा गड्ढा बना हुआ है, लेकिन आज तक इस गड्ढे की मरम्मत कार्य के लिए संबंधित विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है. मालूम हो कि यह गड्ढा शहर के उस स्थान पर है जहां प्रतिदिन वरीय […]
बांका : शहर के गांधी चौक के समीप मुख्य मार्ग पर पिछले कई माह से जानलेवा गड्ढा बना हुआ है, लेकिन आज तक इस गड्ढे की मरम्मत कार्य के लिए संबंधित विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है.
मालूम हो कि यह गड्ढा शहर के उस स्थान पर है जहां प्रतिदिन वरीय पदाधिकारी से लेकर अन्य पदाधिकारी की छोटी व बड़ी वाहन से गड्ढे होते हुए गुजरते हैं. फिर भी इस ओर किसी पदाधिकारी की नजर नहीं जा पायी है. यही नहीं इस स्थान पर पूर्व में कई बार दुर्घटना हो चुकी है.
बावजूद इसकी इस ओर किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारियों की नजर नहीं गया है. अगर समय रहते हुए इस गड्ढे की मरम्मत नहीं की गयी तो बड़ी घटना हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










