स्नान करने गये बालक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Published at :26 Sep 2015 2:55 AM (IST)
विज्ञापन
स्नान करने गये बालक का शव बरामद, हत्या की आशंका

अमरपुर : थाना क्षेत्र के गलेमपुर गांव निचली बांध में गुरुवार को गांव के बच्चे के साथ स्नान करने गये एक बालक का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जतायी है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के बोनी यादव का पुत्र बुधन यादव गांव के अपने साथी के […]

विज्ञापन

अमरपुर : थाना क्षेत्र के गलेमपुर गांव निचली बांध में गुरुवार को गांव के बच्चे के साथ स्नान करने गये एक बालक का शव बरामद हुआ है. परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जतायी है.

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गांव के बोनी यादव का पुत्र बुधन यादव गांव के अपने साथी के साथ निचली बहियार के बांध में स्नान करने के लिए गया था.

लेकिन, परिवार वाले अपने बच्चे को घर नहीं लौटने पर गुरुवार की शाम से खोज बीन करना प्रारंभ कर दिया. लेकिन, कुछ पता नहीं चला. लेकिन शुक्रवार की दोपहर बाद ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सूचना मिली कि निचली बांध के पास के ही एक गन्ना खेत में बुधन की लाश पड़ी है.

इस खबर को सुनते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. परिजनों ने बालक की गला दबा कर हत्या करने की आशंका जतायी है. लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की. पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए बांका भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मामला हत्या का ही प्रतित हो रहा है. रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन