वाहनों के दबाव से कहीं पुलिया न तोड़ दे दम

Published at :25 Sep 2015 3:11 AM (IST)
विज्ञापन
वाहनों के दबाव से कहीं पुलिया न तोड़ दे दम

बौंसी : पिछले चार दिनों से बौंसी -हंसडीहा मार्ग पर लगातार जाम लग रहा है. इससे झारखंड से आने वाले यात्रियों को भागलपुर जाने में आठ से दस घंटे लग लगा जाता है. दूसरी ओर ट्रक चालकों की हालत तो और भी खराब है. कई चालकों ने बताया कि एक दिन में मुश्किल से पांच […]

विज्ञापन

बौंसी : पिछले चार दिनों से बौंसी -हंसडीहा मार्ग पर लगातार जाम लग रहा है. इससे झारखंड से आने वाले यात्रियों को भागलपुर जाने में आठ से दस घंटे लग लगा जाता है.

दूसरी ओर ट्रक चालकों की हालत तो और भी खराब है. कई चालकों ने बताया कि एक दिन में मुश्किल से पांच से दस किमी ही चल पाते हैं. मालूम हो कि इस मुख्य मार्ग में झारखंड सीमा भलजोर से भागलपुर तक सड़कों पर गड्ढे बन जाने से यह स्थिति उत्पन्न हो रही है.

वहीं वाहनों के अत्यधिक दबाव से डहुआ स्थित पुलिया, सुखनियां पुल और गुरिया पंप स्थित पुल भी लगातार कमजोर होता जा रहा है. कहीं ऐसा न हो कि चुनाव के वक्त यह पुलिया अपना दम तोड़ दे. इसकी वजह से जिला प्रशासन को इन इलाकों में चुनाव कराना मुश्किल हो सकता है. पिछले दिनों विभाग द्वारा 48 लाख की राशि खर्च कर मार्ग को मोटरेबुल बनाने का प्रयास किया गया था, लेकिन विभागीय अनदेखी की वजह से वह राशि पानी में बर्बाद हो गयी और मार्ग जस का तस रह गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन