बच्चे की मौत, विरोध में सड़क जाम आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए की नारेबाजी

Published at :24 Sep 2015 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे की मौत, विरोध में सड़क जाम 	आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए की नारेबाजी

प्रतिनिधि : अमरपुर अमरपुर बांका मुख्य मार्ग के छतहारा के समीप बस ने साइकिल से जा रहे बालक को कुचल दिया. इसमें घायल बच्चे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी. इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार छतहारा गांव के महेंद्र […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि : अमरपुर अमरपुर बांका मुख्य मार्ग के छतहारा के समीप बस ने साइकिल से जा रहे बालक को कुचल दिया. इसमें घायल बच्चे की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी.

इस घटना से गुस्साये स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

जानकारी के अनुसार छतहारा गांव के महेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र बोल्टू सिंह अपनी साइकिल से मकदुम्मा हाट जा रहा था. इसी दौरान बांका की तरफ से आ रही संतोष बस ने सामने से उसे धक्का मार दिया. इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
स्थानीय लोगों ने उसको बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया.
इस दौरान नामांकन कराने गये कार्यकर्त्ताओं व यात्री वाहनों को भी जाम से दो चार होने होना पड़ा. बताया जा रहा है कि स्थानीय सांसद की भी गाड़ी इस जाम में फंस गयी. इसमें सांसद को अपना रास्ता बदल कर जाने के लिए विवश होना पड़ा.
संत जोसेफ विद्यालय की बस भी इस सड़क जाम में घंटों फंसी रही. इससे अभिभावकों ने बच्चे को लेट होता देश बेचैन हो गये व स्कूल को फोन कर जानकारी ली.
इसके बाद अभिभावक खुद ही अपने बच्चे को लेने छतहारा मोड़ पहुंचे व बच्चों को पैदल घर ले गये. घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जाम को खुलवाने का का प्रयास किया.
ग्रामीण पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग पर अड़े रहे. समाचार लिखे जाने तक जाम यथावत था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन