पुलिस को करनी चाहिए उचित कार्रवाई
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Aug 2015 6:40 AM (IST)
विज्ञापन

बांका : बुधवार को खेसर ओपी क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद आक्रोशित छात्राओं के द्वारा सड़क जाम करने पर जिले की छात्राओं ने पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई करने की बात कही है. मलीक टोला की प्रिया कुमारी का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि छात्रा मनचलों से निबटें. ब्लॉक […]
विज्ञापन
बांका : बुधवार को खेसर ओपी क्षेत्र में छात्रा से छेड़छाड़ के बाद आक्रोशित छात्राओं के द्वारा सड़क जाम करने पर जिले की छात्राओं ने पुलिस के द्वारा उचित कार्रवाई करने की बात कही है. मलीक टोला की प्रिया कुमारी का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि छात्रा मनचलों से निबटें. ब्लॉक गेट की पूजा कुमारी का कहना है अब छात्रा किसी से पीछे नहीं है.
वह मुकाबला करना जानती है. आजाद चौक की अर्पित राज व ठाकुरबाड़ी की रहने वाली डेजी कुमारी का कहना है कि पुलिस को वक्त पर उचित कार्रवाई करनी चाहिए. छात्रा वर्षा कुमारी, बुलबुल, जुली भगत, खुशबू कुमारी आदि का कहना है कि अगर छात्रा के साथ कोई भी युवक इस प्रकार की हरकत करता है, तो पुलिस उसे कठोर से कठोर सजा दे. वहीं खुशी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनी कुमारी, सोनम, सुमन, लवली कुमारी का कहना है कि आक्रोश ठीक है लेकिन तुरंत इतना बड़ा फैसला लेना भी उचित नहीं है. जेल में रखना या बेल देना कोर्ट का काम है पुलिस का नहीं है. इसलिए थाने पर पथराव करना भी सही नहीं. शांतिपूर्ण आंदोलन करना चाहिए. पुलिस को थोड़ा वक्त देना चाहिए था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










