कीचड़ व गंदगी से परेशान हैं लोग

बेलहर : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय, पशुपालन कार्यालय एवं खाद्य सुरक्षा योजना गोदाम जाना मुश्किल हो गया है. लगातार ट्रक के आवागमन से लगभग 50 मीटर की दूरी के इस जगह में काफी कीचड़ हो गया है, जिससे लोग परेशान हैं. दो दिनों से खाद्यान्न लेकर आया ट्रक भी फंस गया है. यहां इतना […]
बेलहर : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय, पशुपालन कार्यालय एवं खाद्य सुरक्षा योजना गोदाम जाना मुश्किल हो गया है. लगातार ट्रक के आवागमन से लगभग 50 मीटर की दूरी के इस जगह में काफी कीचड़ हो गया है, जिससे लोग परेशान हैं. दो दिनों से खाद्यान्न लेकर आया ट्रक भी फंस गया है.
यहां इतना कीचड़ एवं गंदगी फैला हुआ है कि आम जनता को कृषि विभाग या पशुपालन विभाग जाने में अपना चप्पल या जूता खोल कर जाना पड़ रहा है. इसके बाद भी न तो कृषि कार्यालय न तो पशुपालन कार्यालय और न ही गोदाम प्रबंधक द्वारा इतनी कम दूरी के रास्ते की मरम्मत करायी जा रही है और न ही इस समस्या को लेकर बीडीओ के पास किसी ने शिकायत की है.
जब इस संबंध में बीडीओ से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कोई मेरे पास इस समस्या को लेकर नहीं आया है. हालांकि अब मेरे नजर में आ गया है. जल्द ही समाधान करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










