सड़क निर्माण में बरती जा रही है अनियमितता

Published at :20 Aug 2015 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण में बरती जा रही है अनियमितता

बौंसी : बगडूंबा पंचायत के बगडूंबा गांव में योजना एवं विकास विभाग द्वारा विधायक कोटे से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य में इतनी घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है कि सड़क कुछ ही महिनों बाद खराब हो सकती है. 5 लाख 93 हजार 905 रुपये की लागत […]

विज्ञापन

बौंसी : बगडूंबा पंचायत के बगडूंबा गांव में योजना एवं विकास विभाग द्वारा विधायक कोटे से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क निर्माण कार्य में इतनी घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है कि सड़क कुछ ही महिनों बाद खराब हो सकती है.

5 लाख 93 हजार 905 रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क में बालु के बदले डीग्री पहाड़ी की मरी हुई मिट्टी प्रयोग में लायी जा रही है. और तो और ईट सोलिंग में काफी दुरी पर बिछाया जा रहा है वहां कार्य करा रहे संवेदक हीरा लाल मंडल के सहयोगी फूलटुस रजक का कहना था कि बालु अनुपलब्धता की वजह से ऐसा किया जा रहा है

नही तो लेबर बैठ जाता और उसका भुगतान करना पड़ता. इस संबंध में स्थानीय सरपंच ने बताया कि घटिया कार्य का विरोध किया जा रहा है लेकिन संवेदक के स्थानीय होने की वजह से गांव के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है इस संबंध में विभागीय अभियंता को भी शिकायत की जा रही है. इस संबंध में संवेदक हीरालाल मंडल ने बताया कि कार्य को रोक दिया गया है बालु आने के बाद गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन