वैश्य सम्मेलन में उठा प्रतिनिधित्व का मुद्दा

Published at :20 Aug 2015 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
वैश्य सम्मेलन में उठा प्रतिनिधित्व का मुद्दा

बाराहाट : पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में बुधवार को आयोजित वैश्य सम्मेलन में कई जन प्रतिनिधियों ने वैश्य समाज को पूर्व के नेताओं द्वारा हासिए पर डालने का आरोप लगाया. वक्ताओं ने राज्यस्तरीय प्रतिनिधियों के सामने वैश्य समाज को राजनीति ने सक्रिय भूमिका नहीं दिये जाने से नाराजगी दिखलायी . नेता द्वय ने अपने […]

विज्ञापन

बाराहाट : पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में बुधवार को आयोजित वैश्य सम्मेलन में कई जन प्रतिनिधियों ने वैश्य समाज को पूर्व के नेताओं द्वारा हासिए पर डालने का आरोप लगाया. वक्ताओं ने राज्यस्तरीय प्रतिनिधियों के सामने वैश्य समाज को राजनीति ने सक्रिय भूमिका नहीं दिये जाने से नाराजगी दिखलायी .

नेता द्वय ने अपने संबोधन के क्रम में आगामी विधान सभा चुनाव में खास कर महा गंठबंधन के शीर्ष नेतृत्व से इस जाती को कम से कम राज्य के हर जिला से एक उम्मीदवार देने की मांग की है. इसी सम्मेलन में क्षेत्रीय नेता प्रखंड के बभनगामा पंचायत के मुखिया ने अपनी बात रखी कहा कि वो वैश्य समाज और युवाओं के हक की खातिर हर कुर्बानी को तैयार है. अगर उन्हें मौका मिला तो वो समाज को अपने नेतृत्व क्षमता से नई दिशा प्रदान करेंगे. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन पर मुखिया श्री मंडल ने खूब ताली बटोरी .

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई समर्थक उनके साथ चल रहे थे. इस दौरान पंसस जवाहर पूर्वे, सहदेव साह, विनोद साह, अवध नारायण चौधरी सहित दर्जनों कई अन्य समर्थक साथ थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन