बारिश से कांवरियों को मिल रही है राहत

Published at :19 Aug 2015 2:38 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से कांवरियों को मिल रही है राहत

बेलहर:सावन के आधे माह पूरा होने के साथ – साथ बारिश के प्रारंभ हो जाने से बाबा भोले शंकर के दरबार में जाने वाले कांवरिया श्रद्धालु का काफी भीड़ उमड़ना प्रारंभ हो गया है. कांवरिया श्रद्धालु सुलतानगंज से जल उठा कर इस मौसम का आनंद लेते हुए बोल बम के नारे के साथ काफी उत्साह […]

विज्ञापन

बेलहर:सावन के आधे माह पूरा होने के साथ – साथ बारिश के प्रारंभ हो जाने से बाबा भोले शंकर के दरबार में जाने वाले कांवरिया श्रद्धालु का काफी भीड़ उमड़ना प्रारंभ हो गया है.

कांवरिया श्रद्धालु सुलतानगंज से जल उठा कर इस मौसम का आनंद लेते हुए बोल बम के नारे के साथ काफी उत्साह होकर आगे बढ़ रहे है.

सावन प्रारंभ होने के साथ श्रवणी मेला लगातार दो सप्ताह से अधिकतर कड़ाके के धूप व उमस भरी गर्मी से कांवरिया श्रद्धालु को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था,
लेकिन बीते सोमवार से रह – रह कर हो रही बारिश से कांवरिया को काफी राहत मिल रही है. देश-विदेश के कोने – कोने से आ रहे शिव भक्त बड़े – बड़े मंत्री, नेता, अधिकारी के साथ गरीब, अमीर, महिला पुरुष, युवा, बच्चे इस मौसम से काफी खुश दिख रहे है और बाबा को कांधे पर कांवर में जल लेकर पूजा अर्चना के लिए जयकारा लगाते हुए जा रहे है.
जहां मौसम में परिवर्तन से क्षेत्र के किसानों को राहत मिली है. विश्व की सबसे लंबी श्रवणी मेला में कांवरिया श्रद्धालु को भी काफी राहत मिल रही है.
मेला ड्यूटी में लगे पुलिस सअनि मनोहर सिंह ने बताया कि बारिश होने से श्रद्धालु की भीड़ ज्यादा हो गयी है. वहीं मजिस्ट्रेट ड्यूटी में तैनात कृषि पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि बारिश से कांवरिया के साथ – साथ दुकानदार, लेवर मजदूर व ड्यूटी में लगे सभी कर्मी को भी राहत हो रही है. गरमी व धूप से कई लोग बीमार हो चुके थे. वहीं कांवरिया बासुकी कुमार ने बताया कि रुक-रुक कर बारिश होने से काफी आनंद मिल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन