परिवर्तन रैली में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

Published at :19 Aug 2015 2:34 AM (IST)
विज्ञापन
परिवर्तन रैली में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

बांका:सूबे के मुखिया जनता को धोखा दे रही हैं. इनकी घोषणाएं रोज होती हैं. जमीन पर कोई कार्य नहीं की जा रहा है. कानून व्यवस्था चरमरा गयी है. अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है. सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुका है. उक्त बातें बांका विधायक रामनारायण मंडल ने मंगलवार को बांका, बाराहाट प्रखंड के विभिन्न […]

विज्ञापन

बांका:सूबे के मुखिया जनता को धोखा दे रही हैं. इनकी घोषणाएं रोज होती हैं. जमीन पर कोई कार्य नहीं की जा रहा है. कानून व्यवस्था चरमरा गयी है.

अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है. सड़क गड्ढे में तब्दील हो चुका है. उक्त बातें बांका विधायक रामनारायण मंडल ने मंगलवार को बांका, बाराहाट प्रखंड के विभिन्न जगहों पर आयोजित बैठक के दौरान कही. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सड़क, पुल, उर्जा, सहित अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध करायी गयी है.

इन पैसों का खर्च राज्य सरकार नहीं कर पा रही हैं. वर्तमान सरकार कभी कांग्रेस तो कभी जंगलराज कह कर जिसका विरोध करती थी, आज उसी के गोद में बैठ कर गुणगान करने में लगे हैं. वहीं उन्होंने एक सप्ताह के अंदर बूथ कमेटी गठित करने का निर्देश पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दिये.

प्रत्येक बूथ पर वोट कैसे बढ़े इस पर ध्यान देने को कहा गया. साथ ही 1 सितंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन पर प्रत्येक पंचायत से 200 से 500 लोगों को इसमें शिरकत करने की बात कही गयी. मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री जयशंकर चौधरी, दिगम्बर यादव, अजय दास, केदार सिंह, उगेद्र मंडल, हीरालाल मंडल, विश्वनाथ सिंह, सत्यनारायण पंजियारा, रंजन चौधरी, गौतम प्रजापति, विजय कुमार, रघुनंदन चौधरी, राजेश सिंह, प्रमोद मंडल, पूरण, बम शंकर शामिल थे.

बिहार को दिया गया विशेष पैकेज सराहनीय : भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, क्रीड़ा मंच के मनोज यादव, महामंत्री जयशंकर चौधरी व उपाध्यक्ष विकास सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये स्पेशल पैकेज के अलावा 40 लाख करोड़ महामार्ग परियोजना में दिये जाने से बिहार में नयी क्रांति आयेगी. वहीं पर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा 10 लाख करोड़ की राशि दी गयी थी. इसमें अब तक 9 लाख ही खर्च की जाने की बात कही गयी है. वहीं नीतीश कुमार उद्घाटन के मौके पर न पहुंच कर सिर्फ गंदी राजनीति के कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन