कहर बन कर लोगों पर गिरा ठनका

Published at :25 Jul 2015 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
कहर बन कर लोगों पर गिरा ठनका

बांका: शुक्रवार की दोपहर हुई वज्रपात में तीन लोगों के मरने की सूचना है. बांका थाना क्षेत्र के बेहरा पंचायत के कल्याणपुर गांव की बविता देवी(42 वर्ष), रजाैन कुनौनी गांव के मो जहांगीर (35 वर्ष) तथा चांदन कुशुमजोरी पंचायत के हरना गांव के चांदसी यादव (36 वर्ष) की मौत हुई है. साथ ही चक्काडीह गांव […]

विज्ञापन

बांका: शुक्रवार की दोपहर हुई वज्रपात में तीन लोगों के मरने की सूचना है. बांका थाना क्षेत्र के बेहरा पंचायत के कल्याणपुर गांव की बविता देवी(42 वर्ष), रजाैन कुनौनी गांव के मो जहांगीर (35 वर्ष) तथा चांदन कुशुमजोरी पंचायत के हरना गांव के चांदसी यादव (36 वर्ष) की मौत हुई है.

साथ ही चक्काडीह गांव में दो स्कूली छात्र भी जख्मी हो गये. साथ ही जयपुर ओपी क्षेत्र में एक चरवाहा के घायल की सूचना है. बेहरा पंचायत की मुखिया रेणू देवी ने बताया कि मृतका के परिवार को दो हजार रुपया तत्काल सहायता के तौर पर दिया गया. वहीं सदर अस्पताल के प्रबंधक सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम को लेकर दो चिकित्सकों के बीच कहा सूनी हो गयी. दोनों के बीच सुलह करा कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहरा पंचायत के कल्याणपुर गांव के बहियार में शुक्रवार को वज्रपात होने से एक महिला की मौत हो गयी. कल्याणपुर गांव निवासी राम मंडल की पत्नी बबीता देवी (42 साल) ने गांव के समीप बहियार में धनरोपनी कर रही थी. इसी दौरान अचानक बारिश के साथ वज्रपात होने से महिला की मौत खेत में हो गयी. बगल खेत में काम कर रही महिला मजदूर ने इसकी जानकारी गांव व परिजनों को आकर दी. सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर शव को घर लाया. इसकी सूचना परिजनों ने टाउन थाना को दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह के निर्देश पर एसआइ अरुण कुमार अपने दल बल के साथ गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया.

जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों को सौंप दिया गया. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि राम मंडल को 6 पुत्री व एक पुत्र है जिसमें एक पुत्री की शादी हो चुकी है. इधर इस घटना को लेकर गांव में सन्नाटा का माहौल बना हुआ है.

बाल-बाल बच्चे लोग

थाना क्षेत्र के बांका ढाकामोड़ जाने वाली मुख्य मार्ग शंकरपुर गांव के समीप वज्रपात होने से बाल-बाल बचे लोग. शंकरपुर गांव के बीच में एक शीशम के एक लंबे पेड़ पर शुक्रवार को वज्रपात हुई. जिससे पेड़ के बीचों-बीच दरार हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार जिस वक्त वज्रपात की घटना हुई उस वक्त पेड़ से करीब 50 फीट की दूर पर एक मकान में दर्जनों मजदूर काम कर रहे थे. जोरदार आवाज सून कर लोग अपने घर में दुबक गये. बारिश खत्म होने के बाद लोगों ने घर से बाहर होकर देखा तो पेड़ के बीचों-बीच दरार हो गया था. चांदन प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत खरना गांव में शुक्र वार की दोपहर रिमङिाम बारिश के साथ हुए वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक चांसी यादव 36 वर्ष पिता मसूदन यादव अपने खेत में कुदाल चला रहा था. तभी हुए वज्रपात में उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. मृतक की पत्नी मूंगिया देवी एवं पांच पुत्री व एक पुत्र काफी सद्मे में हैं. पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने पीड़ित परिजन को तत्काल तीन हजार रूपये की आर्थिक मदद दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन