बाजार में नक्सलियों ने की गोलीबारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jul 2015 8:16 AM (IST)
विज्ञापन

कटोरिया (बांका): सुइया ओपी क्षेत्र के तेतरिया बाजार में देर शाम दो बाइक से आये पांच से छह की संख्या में नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस दौरान बाजार स्थित मणि वर्णवाल की मोबाइल दुकान ओम मोबाइल सेंटर में लूटपाट कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. लगभग 15 से 20 मिनट तक नक्सली दुकान […]
विज्ञापन
कटोरिया (बांका): सुइया ओपी क्षेत्र के तेतरिया बाजार में देर शाम दो बाइक से आये पांच से छह की संख्या में नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की. इस दौरान बाजार स्थित मणि वर्णवाल की मोबाइल दुकान ओम मोबाइल सेंटर में लूटपाट कर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. लगभग 15 से 20 मिनट तक नक्सली दुकान के पास रुके और गोलीबारी करते रहे. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नही है. जानकारी के अनुसार दो बाइक पर आये नक्सलियों ने एक बाइक तेतरिया स्कूल के पास लगायी, जबकि दूसरे बाइक पर सवार नक्सली दुकान के पास पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी.
इसके बाद लूटपाट कर दुकान को आग के हवाले कर दिया. फायरिंग की आवाज सुन कर बाजार की दुकानों के शटर गिर गये. लोग अनहोनी के भय से घरों में दुबक गये. सूचना मिलने के करीब एक घंटे के बाद घटनास्थल पर एसटीएफ के साथ सुईया ओपीध्यक्ष यूएस कामत पहुंचे और मामले की तहकीकात की. इसके बाद बाद मौके पर एएसपी एलएन पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी भी पहुंचे. खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर एसपी भी पहुंच रहे हैं.
दहशत में हैं व्यवसायी
सुइया ओपी के तेतरिया बाजार में गुरुवार की देर शाम नक्सलियों द्वारा एक मोबाइल दुकान में की गयी लूटपाट के बाद आग के हवाले करने की घटना से स्थानीय लोग डरे हुए हैं. बाजार पूरी तरह बंद हो गया है. सभी लोग अपने अपने घरों में दुबक गय. लोगों का कहना है कि इस प्रकार से नक्सली घटना होने से यहां रहने में डर लग रहा है. किसी भी वक्त नक्सली आराम से आकर घटना को अंजाम दे रहे हैं, इससे लगता है कि इन्हें पुलिस का भी डर नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची. लोगों का कहना है कि वे लोग छोटा-मोटा रोजगार कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, लेकिन जिस प्रकार से नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया, उससे तो यही लगता है कि अब रोजगार समेट कर यहां से भागना पड़ेगा. स्थानीय लोगों का कहना है लेबी के लिए नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि कुछ लोग गुरुवार की सुबह भी आये थे. शाम में भी वही लोग आये थे, जिसको वह पहचान रहे हैं. घटनास्थल से पोस्टर नहीं मिला है. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि घटना को अंजाम देकर वो लोग किसी प्रकार का नारा लगा रहे थे कि नहीं. हो सकता है यह असामाजिक तत्वों का भी काम हो, फिलहाल पुलिस छापेमारी कर रही है.
डॉ सत्य प्रकाश, एसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










