जर्जर पुलिया पर हो रहा भारी वाहनों का परिचालन

फोटो 22 बांका 13 : जर्जर पुलिया पर गुजर रहे वाहन.प्रतिनिधि, बौंसीभागलपुर-हंसडीहा मार्ग के गुरिया मोड़ पेट्रोल पंप के समीप बने डायवर्सन के आधा-अधूरा रहने की वजह से भारी वाहन जर्जर हो चुके पुलिया के ऊपर ही आवागमन कर रहे हैं. इससे कभी भी इस मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो सकता है. इतना ही […]
फोटो 22 बांका 13 : जर्जर पुलिया पर गुजर रहे वाहन.प्रतिनिधि, बौंसीभागलपुर-हंसडीहा मार्ग के गुरिया मोड़ पेट्रोल पंप के समीप बने डायवर्सन के आधा-अधूरा रहने की वजह से भारी वाहन जर्जर हो चुके पुलिया के ऊपर ही आवागमन कर रहे हैं. इससे कभी भी इस मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो सकता है. इतना ही नहीं पुलिया का निर्माण कार्य भी अब तक प्रारंभ नहीं किया जा सका है जिसकी वजह से कभी भी अंतर प्रांतीय मार्ग बंद हो सकता है. यह समस्या पिछले तीन माह से बनी हुई है. डायवर्सन निर्माण के वक्त पुल पर बे्रकर लगा कर आवागमन बंद कर दिया गया था, जिसे चालकों ने तोड़ डाला. उल्लेख है कि यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है, जिससे बंगाल, झारखंड सहित अन्य जगहों के लिए वाहनों का आवागमन होता है. ध्वस्त हो चुके पुलिया के नीचे सुरक्षा के लिए बालू से भरे बोरे दिये गये थे, लेकिन वाहनों के दबाव से बोरे फट गये हैं और उनमें रखा बालू बिखरने लगा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










